Aap De Sarkar Aap De Dwar Camp: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों के घरों के पास विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए शुरू किए गए ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ कार्यक्रम के तहत आज गांव रहीमपुर में कैंप लगाया। नकोदर से विधायक इंदरजीत कौर मान और डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने कैंप का जायजा लेते हुए कहा कि राज्य सरकार लोगों को अलग-अलग सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
डीसी ने कहा कि ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ के तहत आयोजित होने वाले कैंपों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद होते हैं। ताकि लोगों को समय-समय पर सेवाएं प्रदान की जा सकें। अधिकारियों से कहा कि कैंप के दौरान मिलने वाली एप्लीकेशन पर पहल के आधार पर विचार कर आवेदकों को सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने लोगों से इन कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
किन लोगों को मिला फायदा
कैंप के दौरान सेवा केंद्र, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, राजस्व विभाग, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग, पावरकॉम, जल आपूर्ति और स्वच्छता सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने विभागों में आवेदकों से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जिससे लोगों को सेवाएं दी गई। इस कैंप से रहीमपुर के अलावा आदि, उगी, खीवा, फतेहपुर, जलोवाल और चुहार गांवों के लोगों को काफी फायदा हुआ।
कैंप में नागरिक सेवाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों ने सीएम मान की इस अनूठी पहल की सराहना की और कहा कि सरकार की इस पहल के कारण अलग-अलग विभागों से संबंधित सेवाएं एक ही छत के नीचे आ गई हैं, जिसके साथ लोगों का पैसा और समय दोनों की बचत हो रही है। इस अवसर पर बाबा प्रगटनाथ, एसडीएम नकोदर गुरसिमरन सिंह, सहायक कमिश्नर सुनील फोगाट, तहसीलदार प्रदीप कुमार और अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पड़ें- पंजाब सरकार ने 74 पंचायत समितियों को किया भंग, October में हो सकते हैं चुनाव
संबंधित खबरें
करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
10 hrs agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
20 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
1 day ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
1 day agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
2 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines