पंजाब सरकार ने 74 पंचायत समितियों को किया भंग, October में हो सकते हैं चुनाव

Punjab Panchayat Committees Dissolved: पंजाब सरकार अक्टूबर महीने में पंचायती चुनाव करवा सकती हैं। पंचायतों को भंग करने के बाद अब पंचायत समितियों को भी भंग कर दिया गया है।

Elections News

Elections News

Punjab Panchayat Committees Dissolved: पंजाब सरकार ने राज्य की पंचायत समितियों को भंग कर दिया गया है। इस लेकर पंजाब सरकार के मुख्य सचिव ने नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि राज्य की 74 पंचायत समितियों का कार्यकाल 10 सितंबर को खत्म हो गया है। पंजाब सरकार के पंचायत भंग करने के बाद अब चेयरमैन की जगह DDPO को नियुक्त किया गया है। जो पंचायत का कामकाज देखेंगे। जिन पंचायत समितियों को भंग किया गया है उनका कार्यकाल अगस्त से 10 सितंबर के बीच तक था। कयास लगाए जा रहे हैं कि पंचायती चुनाव अक्टूबर महीने में हो सकते हैं।

विज्ञापन

13 हजार पंचायतें पहले ही हो चुकी हैं भंग

आपको बता दें, पंजाब में 13,000 ग्राम पंचायतें पहले ही भंग हो चुकी हैं। अब 153 में से 76 पंचायत समितियां सरकार ने भंग कर दी हैं। पंजाब सरकार जल्द ही ग्राम पंचायत चुनाव के साथ-साथ पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव भी करा सकती है। यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी पहुंच गया है। इसके साथ ही पंजाब में नगर निगम और नगर कौंसिल के चुनाव लंबित है। करीब दो साल से चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं। इसके लिए हाईकोर्ट ने सरकार की फटकार भी लगाई है। इसी महीने प्रिंसीपल सैक्रेटरी को कोर्ट ने तलब भी किया है।

विज्ञापन

पंजाब सरकार ने कोर्ट में दिया था संकेत

चुनाव ना करवाने को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में कुछ महीने पहले अपील दायर की गई थी। बीते दिनों हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को समय निकल जाने के बाद भी चुनाव ना लगाए जाने को लेकर फटकार लगाई थी। जिसके बाद कोर्ट में पंजाब सरकार की तरफ से जवाब दाखिल किया गया था, जिसमें कहा गया था कि चुनाव 5 अक्टूबर को हो सकते हैं।

पंचायत चुनावों को लेकर विवाद 

पंचायत चुनाव करवाने के लिए बीते साल अगस्त महीने में विवाद भी हुआ था। समय से पहले पंचायतें भंग करने का फैसला पंजाब सरकार ने लिया था। इस पर विपक्षीय दल और पंचायतें भड़क गई थी। मामला कोर्ट में भी पहुंचा था। लेकिन पंजाब सरकार ने उससे पहले ही यू-टर्न लेते हुए अपने फैसले को रद्द कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ