पंजाब बनेगा स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त; कैबिनेट मंत्री ने बुलाई बैठक, अलग-अलग पहलुओं पर की चर्चा

Punjab Cabinet Minister Dr. Ravjot Singh: इस बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने राज्य में में सफाई बनाए रखने और प्रदूषण को रोकने के लिए कई अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा की।

Punjab Cabinet Minister Dr. Ravjot Singh

Punjab Cabinet Minister Dr. Ravjot Singh: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के विकास साथ-साथ प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर करने का भी काम कर रही है। इसी के तहत राज्य में स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने पर काम किया जा रहा है। इसके राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसी मिशन के तहत पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बुड्ढा दरिया की सफाई से जुड़ी एक हाई लेवल की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने राज्य में में सफाई बनाए रखने और प्रदूषण को रोकने के लिए कई अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा की।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री का अधिकारियों को निर्देश

इस बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने लुधियाना नगर निगम के अधिकारियों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों के साथ पंजाब में स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने गहन विचार-विमर्श किया। डॉ. रवजोत सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान एक ‘जीवंत पंजाब’ की परिकल्पना करते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों से राज्य को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने में अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभाने का आग्रह किया।

विज्ञापन

समीक्षा बैठक में शामिल रहे ये लोग

मंत्री ने अधिकारियों को बुद्ध दरिया को प्रदूषित करने वाले स्रोतों की पहचान करने और स्थायी समाधान के लिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ये समीक्षा बैठक नगर भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल, पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष जय कृष्ण सिंह राउरी और लुधियाना (पश्चिम) के विधायक गुरप्रीत गोगी ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ