Punjab BJP Leaders Security Change: पंजाब से एक बड़ी राजनीतिक खबर आ रही है। पंजाब के भाजपा नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी गई है। केंद्रीय सरकार ने इन नेताओं की सुरक्षा को Y कैटेगरी से X कैटेगरी में बदल दिया है। इनमे वो नेता भी शामिल है जो पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। इस लिस्ट में कौन- कौन से नेता शामिल है, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही इन नेताओं की सुरक्षा में बदलाव किस वजह ने किया गया ये साफ नहीं है।
नेताओं की सुरक्षा में कटौती
सूत्रों के अनुसार, पंजाब के भाजपा नेताओं की सुरक्षा में कटौती केंद्रीय गृह-मंत्रालय के आदेशों के बाद की गई है। आदेश के अनुसार राज्य के करीब 40 भाजपा नेताओं की सुरक्षा को घटाया गया है। इन नेताओं की सुरक्षा को Y कैटेगरी से X कैटेगरी में बदल दिया है।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल
बता दें कि, पिछले साल पंजाब सरकार की तरफ से नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई थी। जिसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को सुरक्षा दी गई थी। अब केंद्र सरकार की तरफ से एक साल के बाद इन नेताओं की सुरक्षा में कटौती का आदेश जारी किया गया हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब में लश्कर के 2 आतंकी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा भी बरामद, फेस्टिव सीजन में बड़ा हमला करने की फिराक में थे
Y कैटेगरी की सुरक्षा
Y कैटेगरी की सुरक्षा में व्यक्ति को 1 या 2 कमांडो, पुलिसकर्मियों में 8 सिपाही का सुरक्षा कवच दिया जाता है। इसके अलावा Y कैटेगरी सुरक्षा में दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर यानी (PSO) भी तैनात किए जाते हैं।
X कैटेगरी की सुरक्षा
X कैटेगरी की सुरक्षा में सिर्फ 2 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा प्रदान की जाती है। इसके अलावा एक PSO तैनात किया जाता है। भारत में इस श्रेणी के तहत काफी संख्या में लोगों को सुरक्षा दि जाती है।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
6 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
23 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines