पंजाब में लश्कर के 2 आतंकी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा भी बरामद, फेस्टिव सीजन में बड़ा हमला करने की फिराक में थे

Punjab Two Lashkar Terrorists Arrested: पंजाब पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आतंकियों के पास से पुलिस ने गोला-बारूद भी बरामद किया है।

Punjab Terrorists Arrested, Lashkar Terrorists, Terrorist, Crime News, Punjab Crime, Hindi News, Punjab News
विज्ञापन

अमित पांडेय, अमृतसर: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। त्योहारों के दौरान पंजाब को दहलाने की एक बड़ी आतंकी कोशिश नाकामयाब हो गई है। इन दोनों आतंकियों के पास से पुलिस ने गोला-बारूद भी बरामद किया है।

आतंकियों को किया गया गिरफ्तार

विज्ञापन

पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने बताया कि पंजाब स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें भारती की खुफिया एजेंसियों ने इनपुट व साथ दिया है। इनपुट के बाद रेड के दौरान जम्मू-कश्मीर के 2 आतंकियों को पकड़ा गया। आतंकियों से पूछताछ में साफ हुआ कि नशे में राज्य को डुबोने के बाद अब पाकिस्तान लश्कर के साथ मिलकर राज्य में आतंक फैलाना चाहता है।

त्योहारी सीजन में धमाके की हुई थी प्लानिंग

विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने लश्कर-ए-तैयाबा के जिस आतंकी संगठन के दो साथियों को गिरफ्तार किया गया, उसे फिरदौस अहमद भट चलाता है और उसकी शह पर ही पंजाब को त्योहारों के सीजन में दहलाने की प्लानिंग की गई थी। जिसके लिए आतंकी संगठन द्वारा दो टाइम बम बनाने का सामान, दो हैंड ग्रेनेड और पिस्टल का इंतजाम किया गया था। हथियारों के मिलने से यह बात साफ हो गई है कि पंजाब में आने वाले दिनों में 4 आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की प्लानिंग चल रही थी।

SSOC टीम ने शुरू की पूछताछ 

SSOC अमृतसर की टीम ने आतंकियों को गिरफ्तार का पूछताछ शुरू कर दी है। इसके बाद जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों से 2 IED, 2 हैंड ग्रेनेड, 2 मैगजीन के साथ 1 पिस्तौल, 24 कारतूस, 1 टाइमर स्विच, 8 डेटोनेटर और 4 बैटरियां जब्त की हैं। जल्द ही डीजीपी इस बारे में अतिरिक्त जानकारी साझा करेंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ