---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पानी को लेकर पंजाब में माहौल गर्म; भाखड़ा डैम पर पहुंचे BBMB के चेयरमैन

पंजाब और हरियाणा के बीच BBMB के पानी का मुद्दा दिन पर दिन गंभीर होता जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी भाखड़ा डैम पहुंचे।

---खबर नीचे जारी है---

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर चल रहे विवाद के बीच हाईकोर्ट की तरफ से पंजाब सरकार के लिए आदेश आया है। दरअसल, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से कहा कि वह केंद्र सरकार का आदेश माने और हरियाणा को पानी दे। इसके बाद बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी अपनी टीम के साथ गुरुवार सुबह भाखड़ा डैम पहुंचे। लेकिन वहां पंजाब पुलिस ने नंगल डैम में मनोज त्रिपाठी को जाने से रोक दिया। जिसके बाद से यह विवाद और बढ़ गया। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसी कड़े शब्दों में आलोचना की है।

क्या भाखड़ा डैम पर?

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने X हैंडल पर लिखा कि नंगल डैम पर तत्काल और ठोस कार्रवाई करते हुए हमने पंजाब का पानी राज्य की सहमति के बिना छोड़ने के बीबीएमबी के अवैध प्रयास को सफलतापूर्वक रोक दिया है। जब तक मुख्यमंत्री भगवंत मान नंगल नहीं पहुंच जाते, तब तक आगे कुछ नहीं होने दिया जाएगा। पंजाब का पानी बातचीत योग्य नहीं है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

BBMB मुद्दे पर क्या बोली कांग्रेस?

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने X हैंडल पर लिखा कि आप सरकार को कल ही सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए था। आज सुर्खियों का इंतजार नहीं करना चाहिए था। मीडिया बाइट्स और दोषारोपण के जरिए पंजाब के पानी की रक्षा नहीं की जा सकती। कानूनी देरी, खराब योजना और लापरवाह रवैये ने पंजाब के हितों को फिर से चोट पहुंचाई है। यह शासन नहीं है- यह लापरवाही है।

यह भी पढ़ें: पंजाब के सीमावर्ती जिलों में बंद रहेंगे स्कूल; अमृतसर में ब्लैकआउट की तैयारी शुरू, पुलिस की छुट्टियां रद्द

---खबर नीचे जारी है---

पुलिस ने सील किया डैम

जानकारी के अनुसार, डैम के बाहर पहले से ही भारी मात्रा में पुलिस तैनात थी। जब मनोज त्रिपाठी अपनी टीम के साथ नंगल डैम पहुंचे, तो पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया। इसके अलावा, पुलिस ने डैम क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया है। BBMB चेयरमैन ने पुलिस को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले का भी हवाला दिया। बताया जा रहा है कि मनोज त्रिपाठी ने नंगल डैम के दौरे के लिए जिला प्रशासन रूपनगर से सुरक्षा की मांग भी की थी।

First published on: May 08, 2025 12:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola