Ludhiana Loot News: लुधियाना में ATM में रुपये जमा करने वाली कंपनी से 10 करोड़ रुपये की लूट, कैश वैन ही ले गए लुटेरे
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Ludhiana Loot News: पंजाब में लुधियाना के राजपुर नगर स्थित एटीएम में कैश जमा करने वाली कंपनी की वैन से करोड़ों रुपये लूटने की सूचना है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। गौरतलब है कि यह घटना रात के डेढ़ बजे की है। वैन कंपनी के कार्यालय परिसर में खड़ी थी। लुटेरों ने 10 करोड़ रुपये लूट लिए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, जिस क्षेत्र में कैश वैन कार्यालय स्थित है वह एक आवासीय क्षेत्र है और कैश वैन कंपनी के सभी वाहन इसके बीच में खड़े होते हैं, रात में कैश लोड किया जाता है और कैश वैन सुबह-सुबह अपने-अपने गंतव्य के लिए निकल जाती हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1667692026358530048
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि यह भी कंपनी की बड़ी लापरवाही है लेकिन पुलिस पूरी तरह से काम कर रही है, जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नकाबपोश लुटेरों में एक महिला भी शामिल थी। इनके पास धारदार हथियार भी थे, लूट करने आए नकाबपोश लुटेरों की संख्या 9 से 10 थी।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कंपनियों की बहुत सारी अक्षमताएं उजागर हो चुकी हैं, उनके पास इतना कैश है, लेकिन उसके लिए कोई सुरक्षा नहीं है। दो साल पहले ये बात भी सामने आई थी कि जिस जगह पर ये ऑफिस है वो जगह बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सुरक्षा नहीं बढ़ाई। नकाबपोश लुटेरे 2 से 3 घंटे कार्यालय के अंदर रहे और फिर फरार हो गए।
पुलिस ने आसपास के घरों के सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही पुलिस अब इस बात पर भी काम कर रही है कि इसमें मिलीभगत है या नहीं, इस कंपनी के तमाम मैनेजर और कर्मचारियों से पूछताछ जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: