पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर बीती रात आतंकी हमला हुआ। ई-रिक्शे में बैठकर आए युवकों ने घर में ग्रेनेड फेंका, जिससे तेज धमाका हुआ। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। हमले के समय पूर्व मंत्री अपने घर में सो रहे थे।
वहीं इस मामले में आप सरकार में मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि सीएम के ध्यान में पूरी घटना है। पुलिस कमिश्नर ने सीएम को केस की स्टेटस रिपोर्ट भेजी है। कुछ शरारती तत्वों को विकास हजम नहीं हो रहा है। पाकिस्तान से ऐसे लोगों को आश्रय मिलता है। पंजाब की शांति बिगड़ने की नीयत से पाकिस्तान से इस घटना को अंजाम दिया।
बीजेपी ने साधा निशाना
बीजेपी नेता पर हमले को लेकर राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद से ही कानून व्यवस्था को लेकर उत्तरोत्तर गहरे प्रश्न खड़े होते जा रहे हैं। आप सबको ज्ञान हो कि सरकार आने के बाद से ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या उसके बाद से अपराधियों और प्रथकतावादी तत्वों का प्रभाव बढ़ा है।
ये भी पढ़ेंः जब ग्रेनेड अटैक हुआ तो कहां थे पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया? जालंधर में उमड़ने लगे भाजपाई
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
इस पूरे मामले में जांच के लिए पहुंची जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि देर रात पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना आई थी कि पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर विस्फोट हुआ है। सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। सेंपल लिए गए हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। फिलहाल सीसीटीवी के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। ये हमला ग्रेनेड से हुआ है या कुछ और। इस पर फोरेंसिक टीम जांच कर रही हैं।
ये भी पढ़ेंः पंजाब में पूर्व BJP मंत्री के घर के बाहर ब्लास्ट, जानें क्या बोले मनोरंजन कालिया?
वहीं पंजाब बीजेपी अध्यक्ष्ज्ञ सुनील कुमार जाखड़ ने बताया कि कालिया के घर के बाहर विस्फोट पंजाब पुलिस का इंटेलिजेंस फेल्योर है। जालंधर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एक पटाखा चला है। दिल्ली आप नेताओं को पंजाब इंचार्ज बनाकर भेजा जा रहा है। ये लोग जेल से बाहर आ गए हैं। इन पर करप्शन के आरोप है।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
3 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
5 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines