---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

जब ग्रेनेड अटैक हुआ तो कहां थे पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया? जालंधर में उमड़ने लगे भाजपाई

पंजाब में ग्रेनेड अटैक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस थानों के बाद अब घरों को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा हमला पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोरंजन कालिया के घर पर हुआ। भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा भी की है।

---विज्ञापन---

(नरिंदर नंदन, जालंधर)

पंजाब में हैंड ग्रेनेड अटैक रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा हमला पंजाब के जिला जालंधर में हुआ है। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात ग्रेनेड से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि यह हमला रात को 12:30 से 1 बजे के बीच हुआ है। इस बारे में जानकारी देते हुए खुद मनोरंजन कालिया ने बताया कि वह रात को बाथरूम में थे तो अचानक से घर के बाहर से उन्हें किसी धमाके की आवाज आई। उन्हें पता चला कि हैंड ग्रेनेड अटैक हुआ है, जिससे काफी नुकसान हुआ।

---विज्ञापन---

पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच जारी

मनोरंजन कालिया के घर पर हुए धमाके के मामले की जांच पुलिस कर रही है, लेकिन जांच में अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार हुआ? फॉरेंसिक विभाग की टीम जरूर तहकीकात कर रही है, लेकिन अभी तक ग्रेनेड अटैक के सबूत हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस के आला अधिकारी सुखविंदर सिंह का कहना है कि मौके से सबूत जुटा लिए हैं। इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं और मामले में जो सबूत हाथ लगे हैं, वह मीडिया के साथ शेयर किए जाएंगे।

भाजपा नेताओं ने की हादसे की निंदा

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर वाले हिस्से में धमाका हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता जालंधर पहुंचने लगे हैं और उन्होंने भाजपा नेता के घर पर हमले की निंदा की है। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक शीतल अंगूराल और भारतीय जनता पार्टी जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि पंजाब के एक सीनियर नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला हुआ और इस हमले की भाजपा निंदा करती है। इस हमले से पता चलता है कि पंजाब के हालात क्या हैं?

---विज्ञापन---

भाजपहा नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि वे मनोरंजन कालिया के घर हमला करने वालों को पकड़ें और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।

First published on: Apr 08, 2025 07:50 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola