News24 Punjab Conclave 2026: पंजाब-हरियाणा में SYL विवाद पर मंत्री बरिंदर गोयल का बड़ा बयान, BJP पर लगाए आरोप

News24 Punjab Conclave 2026: पंजाब के विकास और भविष्य के रोडमैप पर चर्चा करने के लिए AAP की भगवंत सरकार आज एक पंजाब कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन कर रही है. यह सम्मेलन मोहाली के होटल रेडिसन रेड में चल रहा है, जिसमें पंजाब के विकास, शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्योग और भविष्य के रोडमैप पर संवाद करके मंथन किया जाएगा. चीफ गेस्ट प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं. उनके अलावा कई कैबिनेट मंत्री और कई दिग्गज हस्तियां भी बतौर मेहमान इसमें शिरकत करेंगी.

Barinder Kumar Goyal.jpg

News24 Punjab Conclave 2026: पंजाब के विकास और भविष्य के रोडमैप पर चर्चा करने के लिए AAP की भगवंत सरकार आज एक पंजाब कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन कर रही है. यह सम्मेलन मोहाली के होटल रेडिसन रेड में चल रहा है, जिसमें पंजाब के विकास, शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्योग और भविष्य के रोडमैप पर संवाद करके मंथन किया जाएगा. चीफ गेस्ट प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं. उनके अलावा कई कैबिनेट मंत्री और कई दिग्गज हस्तियां भी बतौर मेहमान इसमें शिरकत करेंगी.

विज्ञापन

वहीं, आज News24 के मशहूर एंकर मानक गुप्ता के साथ बरिंदर कुमार गोयल, खनन एवं जल संसाधन मंत्री भी चर्चा में शामिल हुए हैं. इस दौरान पंजाब से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

पिछली किसी सरकार ने कोशिश नहीं कि पंजाब का पानी उसे मिले- मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

इस दौरान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, पिछले 4 सालों में यह समझे कि पानी के मसले पर जो सुधार किया है वह हमने ही किया है. पिछली सरकारों ने बेशक सरकार कांग्रेस की रही, बेशक अकाली दल बीजेपी की रही. पानी को लेकर राजनीति तो होती रही. पानील को लेकर झगड़े भी होते रहे. स्टेट्स के झगड़े होते रहे. लेकिन किसी ने यह कोशिश नहीं की कि पंजाब के पानी का जो हिस्सा है वह पंजाब के खेतों को लगे. यह किसी ने कोशिश नहीं की और 26% पानी जो हमारे डैमों से हमें हिस्सा मिलता था 26% पानी हम अपने खेतों को दे पाते थे. यूटिलाइज कर पाते थे. बाकी पानी जो दूसरे स्टेट्स को चला जाता था. हम यूटिलाइज ही नहीं कर पाते थे उसे. लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद हमारे मुख्यमंत्री सरदार भगवान सिंह मान जी ने स्टार्टिंग में कहा था कि हम टेल तक पानी पहुंचा देंगे. यानी आखिरी खेत जो है वहां पर पानी पहुंचा देंगे. तो यह दूसरी पार्टियों वाले मजाक कर रहे थे.

उन्होंने आगे कहा, हमें आज इस बात की खुशी है कि आज आपके माध्यम से यह लोगों को बताने में हम खुशी महसूस कर रहे हैं कि आज जो हमारे हिस्से का पानी है उसमें हम 80% पानी यूटिलाइज कर रहे हैं. 80% पानी हमने खेतों को पहुंचा दिया है.

विज्ञापन

इललीगल माइनिंग के मामले पर क्या बोले मंत्री?

इस सवाल के जवाब में मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा, ‘देखो इसके लिए मैं एक बात कहूंगा कि माइनिंग का एक ऐसा डिपार्टमेंट है हमारा कोई भी किसी भी समय इस पर उंगली उठा देता है. इललीगल माइनिंग हो रही है. जी इललीगल माइनिंग हो रही है. इसके लिए मैं एक बात कहना चाहूंगा कि हमें पूरे देश का एक सर्वे होता है. पूरे देश का स्टेट्स बाय सर्वे होता है कि माइनिंग के हिसाब से वो स्टेट्स क्या कर रही है? इललीगल माइंड पर कंट्रोल करने की बात है और उसमें हम अपनी कैटेगरी में हम अपनी कैटेगरी में फर्स्ट आए हैं और 200 करोड़ का अवार्ड हमें सेंट्रल गवर्नमेंट ने दिया है. तो इससे बड़ी बात क्या हो सकती है? तो इसलिए मैं यह कहना चाहता हूं इललीगल माइनिंग की जहां हमें रिपोर्ट मिलती है हमने 1400 एफआईआर भी किए हैं. 1500 के करीब चालान भी हमने किए हैं. पूरा काम किया है.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ