Navjot Sidhu के घर बजने वाली हैं शहनाइयां, शादी की तारीख आई सामने, शुरू हुई तैयारियां

Navjot Sidhu Son Marriage Date Final: नवजोत सिद्धू के बेटे की शादी की तारीख फाइनल हो गई है। साहे की चिट्ठी भी दी जा चुकी है। जानिए कब बजेंगी शहनाइयां?

Navjot Sidhu Family

Navjot Sidhu Family

Navjot Sidhu Son Karan Sidhu Marriage Update: पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। सिद्धू के बेटे करण सिद्धू की शादी की तारीख तय हो गई है। लड़की इनायत रंधावा के परिवार ने सिद्धू के परिवार को साहे की चिट्ठी दे दी है। इसके बाद शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। शादी 7 दिसंबर 2023 को होगी। करण और इनायत की सगाई 26 जून 2023 को हुई थी। नवजोत सिद्धू ने ट्विटर पर इनायत को दुनिया से परिचित कराया था और उसकी तस्वीरें अपलोड की थीं। ऋषिकेश में गंगा नदी के किनारे दोनों की सगाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

करण सिद्धू लॉयर, इनायत पटियाला की रहने वाली

इनायत रंधावा पटियाला की रहने वाली हैं। उनके पिता मनिंदर रंधावा फौज में सेवाएं निभा चुके हैं। वह पंजाब रक्षा सेवा भलाई विभाग में भी डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर तैनात रहे हैं। वहीं करण सिद्धू एमिटी यूनिवर्सिटी से LLB करने के बाद न्यूयॉर्क के बेंजामिन एन कार्डोजो स्कूल ऑफ लॉ से लॉ कर चुके हैं। इस समय वह वकील हैं। साल 2018 में पंजाब में कांग्रेस सरकार के दौरान करण करण सिद्धू को पंजाब सरकार में असिस्टेंट एडिशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया था, लेकिन विपक्षियों ने इसका विरोध किया। नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद नवजोत सिद्धू पीछे हट गए और करण ने पद स्वीकार नहीं किया।

विज्ञापन

करण की मां डॉक्टर और केंद्रीय मंत्री भी रह चुकीं

बता दें कि नवजोत सिद्धू अमृतसर से सांसद, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान, पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं। नवजोत सिद्धू के परिवार में उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू, बेटी राबिया सिद्धू और बेटा करन सिद्धू है। नवजोत कौर सिद्धू भी राजनीति में हैं और वे केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी हैं। करन ने शुरुआती पढ़ाई यादविंद्र पब्लिक स्कूल पटियाला से की है। राबिया सिद्धू फैशन डिजाइनर हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अकसर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर राबिया की जबरदस्त फैन फोलोइंग है। नवजोत सिद्धू की अमृतसर में आलीशान कोठी है। पटियाला में भी एक घर है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ