Amritsar Blast: अमृतसर में गोल्डन टेंपल से कुछ दूरी पर श्री गुरु राम दास निवास के पास गुरुवार तड़के धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई दी। पंजाब पुलिस ने कहा कि आवाज करीब 12.15 से 12.30 बजे के बीच सुनी गई। जांच पड़ताल जारी है। पंजाब पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बता दें कि इससे पहले भी गोल्डन टेंपल से पास छह और आठ मई को धमाके जैसे आवाज सुनी गई थी।
पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, अमृतसर विस्फोट की साजिश रचने वाले पांच साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। धमाके के पीछे का मकसद शांति भंग करना था। ब्लास्ट में पटाखों में इस्तेमाल विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीजीपी देंगे विस्तृत जानकारी
डीजीपी पंजाब पुलिस गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर में कम तीव्रता वाले विस्फोट के मामले सुलझा लिए गए हैं। 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने कहा, ”रात करीब 12.15 से 12.30 बजे के बीच तेज आवाज सुनाई दी। संभावना है कि ये एक और धमाका हो सकता है। इसकी पुष्टि की जा रही है और इसकी पुष्टि होनी बाकी है। हमें इमारत के पीछे कुछ टुकड़े मिले हैं। लेकिन अंधेरा होने के कारण हम इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”
और पढ़िए – CM भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस चला रही ऑपरेशन विजिल, दो दिन होगी विशेष निगरानी
आठ और छह मई को भी हुआ था धमाका
बताया जा रहा है कि श्री गुरु राम दास निवास सबसे पुराना ‘सराय’ (लॉज) है। तेज आवाज की सूचना के बाद पुलिस कर्मी और फोरेंसिक टीम के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे और फिलहाल जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि सोमवार आठ मई की सुबह यहां स्वर्ण मंदिर के पास एक हेरिटेज स्ट्रीट पर विस्फोट हुआ, जहां छह मई को विस्फोट हुआ था।
पुलिस ने कहा कि विस्फोट स्वर्ण मंदिर की ओर जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट पर उसी स्थान के पास हुआ, जहां शनिवार को विस्फोट हुआ था। आज की घटना में कोई घायल नहीं हुआ। भक्तों और स्थानीय लोगों ने शुरू में इसे आतंकवादी हमला माना। हालांकि, बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि विस्फोट एक दुर्घटना या कोई शरारतपूर्ण कार्य हो सकता है।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
19 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
22 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines