नवनियुक्त MP खालिस्तानी अमृतपाल को क्या मिले विशेष अधिकार? कितना मिलेगा वेतन?

Khalistan Supporter Amritpal Singh: खालिस्तानी अमृतपाल सिंह ने सांसद के रूप में शपथ ले ली है। अमृतपाल सिंह ने असम की डिब्रूगढ़ जेल में रहते हुए पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को हराया था। 23 अप्रैल को अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया था।

Amritpal singh

अमृतपाल सिंह।

Amritpal Singh MP Oath: असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह ने सांसद की शपथ ले ली है। अमृतपाल को 23 अप्रैल को अमृतसर से अरेस्ट किया गया था। शपथ के लिए उनको 4 दिन की पैरोल दी गई है। अमृतपाल ने जेल में रहते हुए ही पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। अमृतपाल ने कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को एक लाख 97 हजार वोटों से हराया था। शपथ के लिए पंजाब पुलिस की 8 सदस्यीय टीम उनको दिल्ली लेकर आई थी। अमृतपाल को विशेष विमान से लाया गया। कड़ी सुरक्षा में लाए जाने की किसी को भनक तक नहीं लगी।

4 दिन के लिए अमृतपाल को मिली है पैरोल

शपथ समारोह के बाद अमृतपाल को सेफ हाउस ले जाया जाएगा। 4 दिन की पैरोल समाप्त होने के बाद अमृतपाल को वापस जेल भेजा जाएगा। पैरोल कुछ शर्तों पर दी गई है। दिल्ली में रहने के दौरान अमृतपाल, उनके घरवाले और रिश्तेदार मीडिया के सामने कोई बयान नहीं देंगे। अमृतपाल को 23 अप्रैल को अमृतसर से अरेस्ट किया गया था। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत उनके 9 सहयोगी भी जेल में हैं। अमृतपाल ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का चीफ है। अब अमृतपाल को एमपी बनने के बाद क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? आइए जानते हैं।

एमपी के तौर पर अमृतपाल को हर महीने एक लाख रुपये सैलरी मिलेगी। सांसद के तौर पर उनको प्रति माह 70 हजार रुपये का भत्ता निर्वाचन क्षेत्र के लिए मिलेगा। यह कार्यालय और मतदाताओं के लिए दिया जाता है। कार्यालय खर्च के तौर पर अमृतपाल को 60 हजार रुपये खर्च मिलेगी। यह राशि ऑफिस कर्मियों, संचार आदि की सुविधा के लिए मिलती है। सांसदों को सत्रों, बैठकों के लिए दिल्ली आना होता है। रहने, खाने आदि के लिए प्रतिदिन 2 हजार रुपये का भत्ता मिलेगा। एमपी और उनके परिवार के लोग हर साल 34 घरेलू हवाई यात्रा फ्री कर सकते हैं। सांसद रेलवे से फ्री प्रथम श्रेणी की यात्रा कर सकते हैं। सड़क मार्ग से यात्रा का पूरा खर्चा अपने निर्वाचन क्षेत्र में मिलता है।

हर सांसद को 5 साल के लिए आवास मिलता है। लेकिन अगर सांसद आवास नहीं लेते तो हर महीने दो लाख रुपये का अतिरिक्त भत्ता मिलता है। सांसद और परिवार को फ्री मेडिकल सुविधा मिलती है। CGHS योजना के तहत कई निजी अस्पतालों में भी फ्री इलाज मिलता है। साल में सांसद डेढ़ लाख रुपये तक की कॉल फ्री कर सकता है। आवास और कार्यालयों के लिए हाई स्पीड इंटरनेट फ्री मिलता है। हर साल 50 हजार यूनिट फ्री बिजली और 4 हजार किलोलीटर फ्री पानी सांसद को मिलता है। सांसद अवधि के बाद 25 हजार रुपये पेंशन हर महीने मिलती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ