---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

जस्टिस शील नागू बने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, CM मान के सामने ली शपथ

Punjab-Haryana High Court New Chief Justice: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस शील नागू की नियुक्त की गई है।

---विज्ञापन---

Punjab-Haryana High Court New Chief Justice: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रदेश के कानून और न्याय व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार के लेवल पर पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं इसी बीच चंडीगढ़ हाई कोर्ट को न्यायमूर्ति शील नागू के रूप में नया मुख्य न्यायाधीश मिला है। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब के राजभवन में न्यायमूर्ति शील नागू को चंडीगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई है। इस शपद ग्रहण समारोह में पंजाब के सीएम मान में पहुंचे, उन्होंने जस्टिस शील नागू पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनने पर बधाई दी है।

---विज्ञापन---

MP हाई कोर्ट का अनुभव

बता दें कि, 4 जुलाई, 2024 को कानून और न्याय मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी गई कि जस्टिस शील नागू को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति किया गया है। जस्टिस शील नागू का जन्म 1 जनवरी 1965 को हुआ था। उन्होंने साल 1987 को एक वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की है। उन्होंने जबलपुर के मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में नागरिक और संवैधानिक केस की स्टडी की है। साल 2011 में उन्हें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। इसके बाद उन्हें साल 2013 में स्थायी न्यायाधीश बना दिया गया। जस्टिस शील नागू को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्याय देने का काफी अच्छा अनुभव है।

यह भी पढ़ें: शहीद के परिवार से मिले पंजाब CM मान, एक करोड़ का चेक और सौंपा नौकरी का नियुक्ति पत्र

---विज्ञापन---

समारोह में सीएम मान सहित शामिल थे यह लोग

जस्टिस शील नागू के शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अलावा हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, न्यायमूर्ति शील नागू के परिवार के सदस्य, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त और वर्तमान न्यायाधीश, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री सूत्र मंत्री अमन अरोड़ा, राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पंजाब के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह, पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव और पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अन्य वरिष्ठ नागरिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

First published on: Jul 10, 2024 04:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola