Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शहीद हुए युवा किसान के परिवार से किया अपना वादा पूरा किया है। दरअसल, सीएम मान ने किसान संघर्ष के दौरान खनौरी बॉर्डर पर शहीद हुए युवा किसान शुभकरण सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक दिया। इसके साथ ही उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र भी दिया है।
सीएम मान ने ही परिवार से बात
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद किसान के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक और नौकरी नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद उन लोगों के बात भी की है। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार अन्नदाताओं के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर है। वहीं हमारी सरकार इस बात को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि युवा किसान शुभकरण सिंह सीमा पर गोलीबारी के दौरान शहीद हो गए। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे पंजाब को हिला कर रख दिया है।
शुभकरण सिंह की शहादत
इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि शुभकरण सिंह की शहादत परिवार के लिए वो नुकसान है, जिसकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। इसकी भरपाई किसी भी कीमत पर नहीं की जा सकती है। सीएम मान ने आगे कहा कि इस मुश्किल घड़ी में एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता परिवार की कमी को दूर नहीं कर सकती है, लेकिन उन्हें इससे थोड़ी सी मदद जरूर मिलेगी। वहीं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना पंजाब सरकार की एक कोशिश है।