रूस में कैसे चल रहा मानव तस्करी का खेल? पीड़ित का चौंकाने वाला खुलासा

Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब के एक व्यक्ति ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि रूस में मानव तस्करी का खेल चल रहा है।

Russia Ukraine War latest Update Mouse Fever

Russia Ukraine War (File Photo)

Russia Ukraine War (नरेंद्र नंदन, जालंधर) : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध करीब तीन साल से चल रहा है। इस जंग की वजह से अब भी कई भारतीय रूस में फंसे हुए हैं। रूस में मानव तस्करी को लेकर पीड़ित लोगों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जहां पीड़ित परिवार रूस से अपने परिजनों को भारत लाने के लिए दिल्ली जाकर विदेश मंत्रालय से मुलाकात करेगा तो वहीं उन्होंने एजेंट अंकित डोंकर पर मानव तस्वरी का आरोप लगाया। पंजाब के जालंधर देहात निवासी पीड़ित जगदीप कुमार रूस में फंसे अपने भाई मनदीप कुमार को अपने वतन वापस लाने के लिए पिछले एक साल से लगातार प्रयास कर रहा है। उसने अबतक रूस में फंसे 12 परिवारों को ढूंढकर एक ग्रुप बनाया।

विज्ञापन

पीड़ित जगदीप कुमार ने अंकित डोंकर के पाकिस्तान एजेंट भट्ट के साथ लिंक को लेकर बड़ा खुलासा किया और सरकार से भट्ट के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। कश्मीर के रहने वाले शेख इजाज हमीम ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि जगदीप ने ही 12 परिवारों के सदस्यों को रूस से भारत लाने की मुहिम से जोड़ा है। इजाज ने कहा कि वह पहले जगदीप को नहीं जानते थे, लेकिन अब ग्रुप में जुड़ने के बाद सबलोग एकत्रित हुए और अब विदेश मंत्रालय से मुलाकात करेंगे। वह अपने भाई जहूर अहमद को भारत लाने के लिए पहले भी विदेश मंत्रालय से मिल चुका है। वह भी रूस जाने वाला है।

विज्ञापन

12 परिवारों का बना एक ग्रुप

विज्ञापन

जगदीप ने कहा कि उनके साथ अब तक 12 परिवार जुड़े हैं। इन सभी परिवारों को ढूंढकर काफी मुश्किल से एक ग्रुप बनाकर जोड़ा है। उन्होंने सभी परिजनों से दोबारा विदेश मंत्रालय से मिलने की अपील की है। जब पहली बार विदेश मंत्रालय गए थे तो वहां से भरोसा मिला था कि 2 से 3 महीनों में रूस में फंसे उनके घर के सदस्यों को भारत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रूस में 13 जनवरी को केरल के एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली, जिससे वे काफी हैरान रह गए कि क्या भारत सरकार रूस से शव लाने का काम कर रही है।

विज्ञापन

आरोप- रूस की सेना में भेजे जा रहे भारतीय

जगदीप ने कहा कि इस घटना के बाद उसने अब अपने भाई को लाने के लिए रूस जाने का फैसला लिया है। जब भी एबेंसी से फोन पर बात होती है तो यही जवाब मिलता है कि आपका भाई मिसिंग है। उन्होंने कहा कि जालंधर के डीएसपी से बात हुई तो उन्होंने आश्वासन दिया है कि एजेंटों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जगदीप ने खुलासा किया कि अंकित डोंकर ही पाकिस्तान भट्ट के साथ सभी मिलकर मानव तस्करी का काम कर रहा है। वह अपने साथी गुरप्रीत, जश्न और संदीप हंस के साथ मिलकर नौकरी का लालच देकर भारतीय लोगों को रूस की आर्मी में भर्ती करवा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ