Harjot Bains Wedding: शादी के बंधन में बंधेगे पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस, IPS ज्योति यादव बनेंगी दुल्हनिया

harjot bains, harjot wedding, jyoti yadav, harjot bains wedding IPS officer, jyoti yadav punjab minister

Harjot Bains Wedding: पंजाब के मंत्री हरजोत सिंह बैंस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आईपीएस अफसर ज्योति यादव मंत्री हरजोत बैंस की दुल्हनिया बनेंगी।

विज्ञापन

हरजोत सिंह बैंस पंजाब की भगवंत मान सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। वे आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक है। जानकारी के मुताबिक, इस महीने के अंत में आईपीएस अफसर ज्योति यादव के साथ वे शादी के बंधन (Harjot Bains Wedding) में बंधेंगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/Sandhwan/status/1634932066914803712

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी बधाई

पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह ने ट्वीट कर हरजोत सिंह बैंस और उनकी होने वाली दुल्हन ज्योति यादव को बधाई (Harjot Bains Wedding) दी। बता दें कि 32 साल के बैंस आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के रहने वाले हैं और वह इस सीट से पहली बार विधायक बने हैं।

विज्ञापन

हरजोत बैंस पेशे से एक वकील हैं और इससे पहले उन्होंने पंजाब में आप की युवा शाखा का नेतृत्व किया था। उन्होंने 2014 में पंजाब विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन किया है।

पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव मनसा जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। वे गुरुग्राम की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ