Govt Job Fraud, गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखधड़ी मामला सामने आया है। यहां एक युवक को शिक्षा विभाग में चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.70 लाख रुपये का चूना लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है।
आरोपी ने ऐसे जाल में फंसाया
ये धोखाधड़ी जिले के बांगोंवानी थाना घुम्मन कलां के रहने वाले जोबनप्रीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह के साथ हुई है। पीड़ित प्रीतम सिंह ने बताया कि विजय मसीह नाम के एक शख्स ने शिक्षा विभाग में उसके बेटे को चपरासी की नौकरी दिलवाने का वादा किया था। पहले तो आरोपी विजय ने 4500 रुपये का एक चेक भरवाकर ट्रांसफर करवाया। इसके बाद नौकरी दिलवाने के लिए 1.79 लाख रुपये की मांगे। आरोपी ने कहा कि बिना पैसे के नौकरी लगना नामुमकिन है। आरोपी ने अपनी बातों से पीड़ित प्रीतम सिंह को अपने विश्व में ले लिया। पीड़ित ने आगे बताया कि सरकारी नौकरी के नाम पर उसने आरोपी 1.79 लाख रुपये दे दिये। पैसे देने बाद जब पीड़ित ने आरोपी को नौकरी के लिए फोन किया तो आरोपी ने पहले उठाया नही। फिर कुछ देर बाद फोन बंद हो गया।
यह भी पढ़ें: घर के दोष-रोग खत्म करने नाम पर 16 लाख के गहने ले उड़ा ढोंगी बाबा, जानिये कैसे बनाया बेवकूफ
पुलिस की कार्रवाई
इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी विजय मसीह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने ने आगे कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
1 day agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
1 day agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
2 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
6 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
6 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
7 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
7 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
7 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
8 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines