Fortuner Scorpio Collision In Ludhiana: फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई, जिससे जबरदस्त धमाका हुआ और कार में भीषण आग लग गई। इसमें जिंदा जलकर पंजाब पुलिस के 2 अधिकारी जिंदा जल गए। वहीं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है।
हादसा लुधियाना के समराला कस्बे में दयालपुरा गांव के पास रात के करीब एक बजे हुआ। मृतकों की पहचान लुधियाना ईस्ट के ACP संदीप सिंह और गनमेन परमजोत सिंह के रूप में हुई। घायल ड्राइवर गुरप्रीत सिंह लुधियाना DMC में भर्ती है। समराला पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। खन्ना के SP सौरव जिंदल ने भी हादसे की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें:पत्नी के 200 से ज्यादा टुकड़े किए, दोस्त से बोला- 5 हजार लो, लाश ठिकाने लगा दो
2016 बैच के अधिकारी थे मृतक ACP
समराला पुलिस थाना प्रभारी राव वरिंदर सिंह ने बताया कि हादसा चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे पर हुआ, जहां किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण एक लेन बंद है। किसान बायो गैस प्लांट के विरोध में सड़क ब्लॉक करके बैठे हैं। मृतक संदीप सिंह 2016 बैच के PPS अधिकारी थे। वह पहले संगरूर में तैनात थे और कुछ महीने पहले ही उनका तबादला लुधियाना में हुआ था। संदीप सिंह अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ चंडीगढ़ से लुधियाना आ रहे थे। फ्लाईओवर पर देररात सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी फॉर्च्यूनर की भिड़ंत हो गई। फॉर्च्यूनर की स्पीड का बहुत अधिक थी, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके के साथ फॉर्च्यूनर में आग लग गई।
यह भी पढ़ें:साइंस स्टूडेंट बना हैवान, बेरहमी की हदें पार! बॉक्स में बंद करके खौलता पानी डाला, तड़प-तड़प कर मरा जानवर
आरोपी स्कॉर्पियो ड्राइवर मौके से फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देखते ही देखते कार से आग की विकराल लपटें उठने लगीं। कार सवार तीनों लोग चीखने चिल्लाने लगे, लेकिन कोई उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। कुछ ही देर में 2 आवाजें शांत हो गईं, लेकिन ड्राइवर किसी तरह दरवाजा तोड़कर बाहर निकल गया। राहगीरों ने उसे संभाला और पुलिस को हादसे की सूचना दी। समराला पुलिस ने मौके पर आकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं आग में जलकर फॉर्च्यूनर कार बुरी तरह जलकर राख हो गई। आरोपी स्कॉर्पियो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: ‘सख्त’ बॉस को भाड़े के गुंडों से पिटवाया, बोले- प्रेशर बनाता रहता था, बीच सड़क पिटाई का Video Viral
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
8 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
10 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
15 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
16 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines