पटियाला–संगरूर बाइपास पर मुठभेड़: पुलिस के साथ फायरिंग में दो शार्प शूटर घायल, हथियार बरामद

पटियाला–संगरूर बाइपास पर पुलिस और दो शार्प शूटरों के बीच मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल होकर पकड़े गए. आरोपियों से पिस्तौल और बाइक बरामद हुए.

Untitled design (44)

पटियाला–संगरूर बाइपास पर पटियाला पुलिस और दो शार्प शूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों शार्प शूटरों के पास से दो पिस्तौल और बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. मुठभेड़ के दौरान शार्प शूटरों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें पटियाला के सीआईए इंचार्ज प्रदीप सिंह बाजवा पर भी गोली चलाई गई. हालांकि, इस घटना में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान करीब 15 से 16 राउंड फायरिंग हुई. पकड़े गए दोनों शार्प शूटरों के खिलाफ पहले से ही फिरौती, लूट और फायरिंग के कई मामले दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि ये आरोपी पहले भी एक एनआरआई से फिरौती मांग चुके हैं. इतना ही नहीं, एनआरआई के पिता पर भी फायरिंग की गई थी, जो फिलहाल अस्पताल में इलाजाधीन हैं.

विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल दोनों शार्प शूटरों को इलाज के लिए पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि दोनों शार्प शूटर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. जब पटियाला की सीआईए टीम ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में दोनों शार्प शूटरों को काबू कर लिया गया. उनके कब्जे से दो पिस्तौल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ