Cricketer Suresh Raina uncle murder court order: पंजाब की एक अदालत ने क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा की हत्या में 12 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सभी दोषियों पर कोर्ट ने 2-2 लाख का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सभी दोषियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं, ऐसे में सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई जाती है।
लूटपाट में महिलाएं भी थीं शामिल
जानकारी के अनुसार ये मामला साल 2020 में पठानकोट के थरियाल गांव का है। यहां सुरेश रैना के फूफा समेत कुछ लोग एक मकान में मौजूद थे। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान कुछ लोगों उस घर में घुस गए, इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर में सभी से जमकर लूट की। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने क्रिकेटर के फूफा समेत दो लोगों की हत्या की और लूटपाट कर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें: 15 दिन से ज्यादा पूछताछ, फिर FIR, इस मामले में CBI ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को किया गिरफ्तार
दोषियों ने योजनागत तरीके से दिया वारदात को अंजाम
पंजाब की पठानकोट जिला अदालत में पेश पुलिस की चार्जशीट में बताया गया कि दोषियों ने पूरी योजनागत तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने लूटपाट का विरोध करने पर दो लोगों पर जानलेवा हमला किया, जिससे उनकी जान चली गई। पुलिस ने मामले में हत्या, लूटपाट की धाराओं में मामला दर्ज किया था। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि उम्र कैद के अलावा सभी दोषियों को दो-दो लाख रुपये जुर्माना देना होगा।
शापुरकंडी थाने का था मामला
ये पूरा मामला शापुरकंडी थाने का था। कोर्ट के फैसले के बारे में केस के वकील हरीश पठानिया ने बताया कि लूट की इस वारदात में कुल 12 लोग शामिल थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। उनका कहना था कि दोषी लूट के मकसद से घर में घुसे और हत्या कर मौके से फरार हो गए थे।
ये भी पढ़ें: Yograj Singh को ‘मेंटल इश्यू’? अपने साथ सख्ती बरतने पर बेटे युवराज ने कही थी ये बात, खेला है केवल 1 टेस्ट
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
9 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
11 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
16 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
17 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines