Yograj Singh को 'मेंटल इश्यू'? अपने साथ सख्ती बरतने पर बेटे युवराज ने कही थी ये बात, खेला है केवल 1 टेस्ट

योगराज सिंह ने 1980 और 1981 में इंडियन टीम की तरफ से कुल 6 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 4 विकेट लिए थे। उन्होंने दो शादी की थी और चोट लगने के बाद क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

Yograj Singh controversy, Yograj Singh cricket career, Yograj Singh profile Yuvraj Singh father Yograj Singh, Yograj Singh statement, Yograj Singh statement on Kapil Dev, Yograj Singh statement on MS Dhoni,

योगराज सिंह

Yuvraj Singh father Yograj Singh: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह कपिल देव और एमएस धोनी पर दिए अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, उनके विवादित बयानों के बाद क्रिकेट फैंस का उन पर गुस्सा फूट पड़ा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब योगराज सिंह के किसी बयान पर विवाद खड़ा हुआ हो। इससे पहले भी वह कई बार अपने बयानों और ट्रेनिंग के दौरान बचपन में युवराज पर की गई सख्ती के चलते चर्चा में आ चुके हैं।

विज्ञापन

युवराज के क्रिकेट करियर की शुरुआत में योगराज ने उनके साथ काफी सख्त बर्ताव रखा था। जिसके चलते एक पॉडकास्ट में युवराज ने कहा था कि उनके पिता योगराज सिंह को ‘मेंटल इश्यू’ है लेकिन वह ये बात कबूल नहीं करना चाहते। योगराज के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो वह काफी बड़ा नहीं रहा है।

विज्ञापन

योगराज ने खेला केवल 1 टेस्ट मैच

रिकॉर्ड के अनुसार योगराज सिंह ने वर्ष 1981 में अपना इकलौता टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। जिसमें उन्होंने केवल 1 विकेट लिया था। जबकि इस मैच की दोनों पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने केवल 10 रन बनाए थे। बताया जाता है कि उस मैच में सुनील गावस्कर भारतीय टीम के कप्तान थे, इसके बाद योगराज को फिर किसी टेस्ट मैच में मौका नहीं मिला।

विज्ञापन

6 वनडे में लिए केवल 4 विकेट

वनडे मैच की बात करें तो योगराज ने 1980 और 1981 में इंडियन टीम की तरफ से कुल 6 वनडे खेले थे। जिसमें उन्होंने कुल 4 विकेट लिए थे और जबकि बताया जाता है कि उन्हें इन मैचों में बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला था। बता दें योगराज सिंह का जन्म 25 मार्च 1958 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उन्होंने दो शादी की, उनकी पहली शादी शबनम कौर से हुई थी। जिनसे उनके दो बेटे युवराज सिंह और जोरावर सिंह हैं।

विज्ञापन

क्रिकेट को अलविदा कह अभिनय की तरफ किया रुख

शबनम से तलाक के बाद उन्होंने सतवीर कौर से शादी की जिससे उनके एक बेटा और बेटी दो बच्चे हैं। योगराज सिंह ने चोट लगने के बाद अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उन्होंने अभिनय में हाथ अजमाया और अब तक वे कई हिंदी, पंजाबी फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ