चंडीगढ़/मोगा: पंजाब के मोगा से बुधवार को बड़ी वारदात सामने आई है। मामला मणिपुर हिंसा (Manipur Violence) के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन का है। इस बीच मोगा जिले में एक दुकानदार ने बंद की कॉल के बावजूद दुकान खोल रखी थी। प्रदर्शनकारियों की तरफ से दुकान बंद करने के लिए कहा गया तो दुकानदार ने तैश में आकर उन पर गोली चला दी। इस घटना में एक प्रदर्शनकारी की छाती में गोली लगी है। फिलहाल इस घटना को लेकर तनाव का माहौल बरकरार है। इसी के साथ प्रदेश के दूसरे हिस्सों में आज बंद की कॉल का मिला-जुला असर देखने को मिला।
पंजाब में बनाया गया मणिपुर इंसाफ मोर्चा
बता देना जरूरी है कि बीते दिनों जालंधर के प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ईसाई और दलित भाईचारे ने मणिपुर इंसाफ मोर्चा (Manipur Insaf Morcha) का गठन करके पंजाब बंद (Punjab Bandh) की घोषणा की थी। मोर्चे के अध्यक्ष सुरजीत थापर ने 9 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रास्तों पर ट्रैफिक बंद रखने का भी ऐलान किया। बंद के आह्वान के बीच प्रदेश के ज्यादातर स्कूल प्रबंधनों की तरफ से सुरक्षा कारणों के चलते छुट्टी का ऐलान कर दिया।
पंजाब की बड़ी खबर: ग्रामीण इलाकों की सड़कों का हो रहा कायाकल्प, रोड नेटवर्क को लेकर मान सरकार की पहल; देखें VIDEO
<
आपातकालीन सेवाओं को दी गई छूट
पंजाब बंद (Punjab Bandh) समर्थकों वाल्मीकि समाज के अग्रणी नेता राजेश भट्टी व राजकुमार राजू का कहना है कि वे शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बाजार बेशक बंद रखे गए हैं, लेकिन चिकित्सा सुविधाओं जैसी आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है। बंद के दौरान ड्यूटी पर तैनात एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और सैन्य वाहनों को नहीं रोका जाएगा।
प्रदेश में मिला-जुला रहा ‘बंद’ का असर
बुधवार को प्रदेश में पंजाब बंद (Punjab Bandh) के आह्वान का मिला-जुला असर देखने को मिला। जालंधर में लगभग सभी बाजार बंद रहे। भगवान वाल्मीकि समाज और संस्थाओं की कमेटियों ने गली-गली जाकर दुकानों को बंद करवाया। इसके अलावा अलग-अलग चौक-चौराहों पर धरना दिया गया। अमृतसर में बंद का काफी असर रहा। कई बाजार और दुकानें बंद रही। मोगा जिले में कहीं बाजार बंद थे तो कहीं दुकानें खुली देखी गई। इसके अलावा बाकी जिलों में भी कुछ इसी तरह के हालात देखने को मिले।
मोगा में इस तरह बढा तनाव
जानकारी मिली है कि मोगा जिले के कस्बा कोट ईसे खां में मसीतां रोड पर दुकान बंद करने को लेकर बहस हो गई। हुआ यू्ं कि प्रदर्शनकारी दुकानें बंद करवाने पहुंचे तो मोबाइल की दुकान चलाने वाले गुरप्रीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी। इसमें बलवंत सिंह नाम का एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घायल को कोट ईसे खां अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कोट ईसे खां के मेन चौक को जाम कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आईजी फरिदकोट रेंज अजय राज मलूजा और मोगा एसएसपी मौके पर पहुंचे।
सरकारी स्कूल खुले होने से बढ़ी विद्याथियों की परेशानी
उधर, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को परेशान होते देखा गया। दरअसल, एक ओर पूरे राज्य में निजी स्कूल-कॉलेज बंद थे, वहीं जालंधर के जिला शिक्षा अधिकारी और सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों ने बच्चों को संदेश भेजकर स्कूल बुला लिया, लेकिन रास्ते बंद होने की वजह से उन्हें परेशान होना पड़ा। अभिभावकों को चिंता सता रही थी कि उनके बच्चे घर कैसे आएंगे। इस बारे में जिलाधीश विशेष सरंगल ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों को उनके घर पहुंचाना यकीनी बनाया जाएगा।
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
17 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
23 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines