CM Mann Wife Gurpreet Kaur Big Statement On Bypoll: पंजाब में इन दिनों जलांधर वेस्ट विधानसभा के उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से प्रचार प्रसार कर रही है। वहीं पंजाब की सत्ताधारी पार्टी AAP ने इस उपचुनाव अपनी पूरी ताकत झोक रही है। एक और जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उपचुनाव में जीत को दर्ज करने लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। वहीं उनके इस काम में उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर उनका पूरा साथ दे रही हैं। हाल ही में पार्टी के प्रचार प्रसार के दौरान डॉ. गुरप्रीत कौर ने जालंधर की जनता से उपचुनाव के लिए माफी मांगते हुए कहा कि हमसे गलती हो गई हम सही व्यक्ति को नहीं चुन पाए।
‘हम सही व्यक्ति नहीं चुन पाए’
हाल ही में डॉ. गुरप्रीत कौर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उनसे एक गलती हो गई थी, उन्होंने जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट के लिए सही उम्मीदवार का चयन कर पाए। जिसकी वजह से आज इस उपचुनाव की नौबत आ गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह पार्टी की तरफ से माफी मांगती हैं, उन्होंने उस समय सही उम्मीदवार नहीं चुना था। सीएम मान की पत्नी ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मॉडल हाउस इलाके में की थी। गुरप्रीत ने कहा कि हम माफी मांगते है कि हमने पहले पार्टी के लिए सही व्यक्ति को नहीं चुन पाए। इसी वजह से आज जालंधर की जनता को उपचुनाव का बोझ उठाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: AAP महासचिव का दावा, जालंधर उप-चुनाव में मोहिंदर भगत की जीत तय
AAP पर भरोसा जताए जनता
इसके साथ सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने खुद के राजनीति में शामिल पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अभी उनका राजनीति में शामिल होने का कोई प्लान नहीं है। वह बस इतना चाहती है कि जालंधर पश्चिम के उपचुनाव में जनता एक बार फिर उनकी पार्टी और उम्मीदवार मोहिंदर भगत पर भरोसा जताए और जीताए।
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 hr agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
6 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
3 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines