---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

AAP महासचिव का दावा, जालंधर उप-चुनाव में मोहिंदर भगत की जीत तय

AAP General Secretary Big Claims: पंजाब AAP के प्रदेश महासचिव और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने दावा करते हुए कहा कि जालंधर पश्चिम के उपचुनाव में AAP के मोहिंदर भगत की जीत तय है।

---खबर नीचे जारी है---

AAP General Secretary Big Claims: पंजाब में इस समय जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के उपचुनाव को राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गर्माया हुआ है। वहीं इस दौरान सियासी उठा-पठक भी काफी देखने को मिल रही है। हाल ही में शिरोमणि अकाली दल की आधिकारिक उम्मीदवार सुरजीत कौर ने पार्टी छोड़ AAP शामिल हो गई है। इसके अब चुनावी मैदान में सिर्फ AAP प्रत्याशी मोहिंदर भगत और भाजपा उम्मीवार शीतल अंगुराल ही रह गए है। हाल ही में चुनावी प्रचार के दौरान पंजाब AAP के प्रदेश महासचिव और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने दावा करते हुए कहा कि जालंधर पश्चिम के उपचुनाव में AAP के मोहिंदर भगत की जीत तय है।

उपचुनाव में AAP की जीत तय

हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि जालंधर वेस्ट के उपचुनाव में AAP के मोहिंदर भगत की जीत निश्चित है। क्योंकि मोहिंदर भगत एक शिक्षित और समझदार व्यक्ति हैं। इसके अलावा वह समाज के हर वर्ग से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही मोहिंदर भगत जन कल्याण और समाज सेवा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं। उन्होंने बताया कि भगत का परिवार दो पीढ़ियों से जालंधर के लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनका पूरा परिवार ग्राउंड लेवल पर जा लोगों की मदद करता है। मोहिंदर भगत के पिता चूनी लाल भगत ने खुद पंजाब के मंत्री रहते हुए जालंधर और पंजाब के विकास के लिए काफी काम किए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Jalandhar West Bypoll: पंजाब में भाजपा-कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व डिप्टी मेयर समेत दलित नेता AAP में शामिल

हरचंद सिंह बरसट का बड़ा बयान 

प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने आगे कहा कि लोग काम करने वाले उम्मीदवार और पार्टी को वोट देते हैं। पंजाब की सत्ता पर रहते हुए आम आदमी पार्टी ने अपने 2 साल के कार्यकाल में लोगों के लिए काफी सारें काम किए है, जो जनता को भी दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मोहिंदर भगत की तारीफ करते हुए कहा कि मोहिंदर भगत के प्रति लोगों का प्यार और विश्वास देखकर यह तय है कि इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी भारी अंतर के साथ जीत दर्ज करेगी।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 02, 2024 07:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola