हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंजाब की मंडियों से 26 नवंबर तक उठाओ धान, राज्य सरकार ने एजेंसियों को दिया अल्टीमेटम

CM Bhagwant Mann News: पंजाब में अनाज मंडियों से धान उठाने को लेकर राज्य सरकार ने 26 नवंबर तक का समय दिया है।

विज्ञापन
CM BHAGWANT MANN NEWS

CM Bhagwant Mann News: पंजाब में अनाज मंडियों से धान उठाने को लेकर राज्य सरकार ने 26 नवंबर तक का समय दिया है। सरकार ने कहा है कि हर हाल में मंडियों से फसल का उठान हो जाना चाहिए। फसल खरीद के 72 घंटे के अंदर उठान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

दरअसल, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में सख्त आदेश जारी किए थे। वहीं, अब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस संबंध में एजेंसियों को पत्र भेजा है। पंजाब सरकार ने कहा है कि हर हाल में मंडियों से फसल का उठान समय पर हो जाना चाहिए।

पत्र में एजेंसियों को साफ तौर पर कहा गया है कि 26 नवंबर तक हर हाल में मंडियों से फसल का उठान हो जाना चाहिए। फसल खरीद के 72 घंटे के अंदर उठान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ताकि किसानों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

मंडियों में अब तक 165.77 लाख टन धान पहुंचा

राज्य की मंडियों में अब तक 165.77 लाख टन धान पहुंचा है। इसमें 163.36 लाख टन धान की खरीद हुई है। जबकि खरीदी गई फसल में से 141.92 लाख टन की लिफ्टिंग हो चुकी है। करीब 22 लाख टन फसल की मंडियों से लिफ्टिंग होनी अभी बाकी है। हालांकि, खरीद एजेंसियां अभी तक मंडियों में काम कर रही हैं।

केंद्र-पंजाब सरकार रहे आमने-सामने

आपको बता दें, धान की लिफ्टिंग को लेकर पंजाब और केंद्र सरकार एक दूसरे के आमने सामने रहे। जिसके बाद ये मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने दोनों सरकारों को मीटिंग कर इस मामले को निपटाने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Punjab के इन रेलवे स्‍टेशनों पर यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा, लगाई जा रही ATVM मशीनें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola