Tata Steel ने पंजाब में लगाया देश का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट, लुधियाना में CM भगवंत मान ने नींव पत्थर रखा

CM Mann Foundation StoneTata Steel Plant: लुधियाना में टाटा ग्रुप की तरफ से देश के दूसरे सबसे बड़े स्‍टील प्‍लांट की आधारशिला रखी गई है।

image - 2023-10-20T141944.607

अमित पांडेय,

विज्ञापन

CM Mann Foundation StoneTata Steel Plant, लुधियाना: पंजाब की मान सरकार राज्य के युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने को लेकर हर एक मुमकिन प्रयास कर रही है। इसी दिशा में सीएम मान ने एक और कदम उठाया है। पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को टाटा ग्रुप की तरफ से देश के दूसरे सबसे बड़े स्‍टील प्‍लांट की आधारशिला रखी गई है। इस स्‍टील प्‍लांट का शिलान्‍यास सीएम मान ने अपने हाथों से किया है। अकेले इस स्टील प्लांट से प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए रोजगार पैदा होंगे।

विज्ञापन

सीएम मान ने रखा प्लांट का नींव पत्थर 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टाटा स्टील के प्लांट का नींव पत्थर रखते हुए कहा कि ये कोई आम नींव पत्थर नहीं बल्कि पंजाब की खुशहाली का नींव पत्थर है। इस दौरान सीएम मान ने बताया कि टाटा स्टील जमशेदपुर के बाद पंजाब के लुधियाना में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगा रही है। ये पंजाब और उसके युवाओं के लिए बड़ी बात है। अकेले इस स्टील प्लांट से सीधे तौर पर 2 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। सीएम ने प्लांट के लिए अपनी जमीन देने वाले गांव के पंचायतों का धन्यवाद किया।

विज्ञापन

2500 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

सीएम ने बताया कि लुधियाना में लगने वाला ये स्टील प्‍लांट 2600 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इससे कम से कम 2500 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेगे। सीएम मान ने कहा कि टाटा एक देशभक्त कंपनी है। कंपनी लगातार देश के हितों के लिए काम कर रही है। देश की सेवा के लिए कंपनी सदा तत्पर रहती है। इसके साथ ही सीएम ने ये भी कहा कि पंजाब के वैली में हीरो कंपनी की तरफ से ई साइकिल, जेके पेपर, ग्रैसिम सहित कई और नामी कंपनियां अपने प्लांट लगा रही है।

इस दौरान सीएम मान ने बताया कि पंजाब में अब तक 57 हजार करोड़ रुपए का निवेश आ चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ