---विज्ञापन---

हाईप्रोफाइल रेव पार्टी में बुलाई गई थीं 25 लड़कियां, अय्याशी के लिए मंगाई थी ड्रग्स, बेंगलुरु में रेड

Bengaluru High Profile Rave Party News: केंद्रीय अपराध शाखा ने बेंगलुरु में एक फार्म हाउस पर छापामारी की है। छापामारी में केंद्रीय अपराध शाखा को यहां पर रेव पार्टी चलती मिली। एक फिल्म एक्ट्रेस की मौजूदगी की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी में अय्याशी के लिए बाहर से 25 लड़कियां मंगवाई गई थीं।

---विज्ञापन---

Karnataka Crime News: कर्नाटक में हाई प्रोफाइल रेव पार्टी पर केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने रेड की है। बेंगलुरु के फार्म हाउस पर रेड के दौरान सीसीबी को बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ड्ग्स मिली है। पता लगा है कि एक तेलुगु फिल्म एक्ट्रेस भी रेव पार्टी में मौजूद थी। पार्टी में अय्याशी के लिए 25 लड़कियों को बाहर से बुलाया गया था। रेव पार्टी में ‘एक्स्टसी’ गोलियां, कोकीन और अन्य नशीले पदार्थों का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:देश में बड़े आतंकी हमले के लिए श्रीलंका से भेजे थे ISIS के चार आतंकी, पाकिस्तान से मिलना था आदेश

रविवार सुबह अजीब आवाज आने पर किसी ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी के फार्म हाउस के बारे में सीसीबी को बताया था। जिसके बाद रेड की गई। यहां पर आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के लगभग 100 लोग 25 लड़कियों के साथ मिले हैं। बताया जा रहा है कि हैदाराबाद के रहने वाले वसु ने अपने बर्थडे पर पार्टी का आयोजन किया था।

---विज्ञापन---

एक विधायक का पास गाड़ी से मिला

18 मई शाम 5 बजे से 19 मई सुबह 6 बजे तक पार्टी चलनी थी। पार्टी में एक आंध्र प्रदेश के विधायक का पास भी मिला है। जो एक कार से बरामद किया गया है। यहां 15 से अधिक लग्जरी गाड़ियां खड़ी मिली। इस पार्टी पर लगभग 50 रुपये खर्च किए गए। पार्टी में मौजूद लोगों में कई तेलुगु एक्टर, डीजे, मॉडल और तकनीकी एक्सपर्ट्स से पुलिस पूछताछ कर रही है। जो फार्म हाउस है, वह किसी गोपाल रेड्डी नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई दफा बेंगलुरु में रेव पार्टी के मामले सामने आते रहे हैं। कई हाईप्रोफाइल लोग पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। कुछ दिन पहले हैदराबाद के फार्म हाउस पर भी रेड हुई थी। जहां कुछ लोग अश्लील फिल्म की शूटिंग करते दबोचे गए थे।

---विज्ञापन---

 

First published on: May 20, 2024 06:54 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola