---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पंजाब में एक और आतंकी मोड्यूल का पर्दाफाश, पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार, 7 दिन में तीसरा गिरोह

Punjab Police Exposed One More Terrorist Module: पुलिस ने गुरुवार को एक और आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ क‍र उसके 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

---विज्ञापन---

Punjab Police Exposed One More Terrorist Module, चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के हाथों एक सफलता लगी है। पुलिस ने गुरुवार को एक और आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ क‍िया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मॉड्यूल में शामिल 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी परमिंदर पिंडी द्वारा इस आतंकी मॉड्यूल संचालित किया जा रहा था। पुलिस की इस सफलता की बारे में पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने जानकारी दी है।

DGP ने दी जानकारी 

पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने X पर एक पोस्ट के जरिए इस आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ होने की जानकारी दी है। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन देते हुए बताया कि एक बड़ी सफलता में, पंजाब पुलिस ने परमिंदर पिंडी द्वारा संचालित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। साथ ही उनके 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा का समर्थन प्राप्त था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हम दोनों साथ रहना चाहती हैं, लेकिन हमारी जान को खतरा है…2 सहेलियों की याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

---विज्ञापन---

आतंकी मॉड्यूल का उद्देश्य

मिली जानकारी के अनुसार, यह मॉड्यूल प्रदेश की शांति को भंग करना चाहता था। इसके लिए इन्होंने राज्य में आगजनी और गोलीबारी करने की योजना बनाई थी, जिसके निशाने में शराब की दुकाने थी। इस आतंकी मॉड्यूल का उद्देश्य पंजाब में आर्थिक स्थिरता को बिगाड़ना और शांति को भंग करना था।

कुछ दिन पहले भी हुआ था आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ 

बता दें कि कुछ दिनों पहले भी पंजाब पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ क‍िया था। पुलिस ने इस आतंकी मॉड्यूल के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि ये आतंकी मॉड्यूल पाकिस्तान के आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा समर्थित और अमेरिका स्थित गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया द्वारा संचालित था। पुलिस को इनके पास से एक पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद हुए हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 19, 2023 07:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola