मुख्यमंत्री ने शहीद जसपाल सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता का चैक सौंपा

 Chief Minister Bhagwant Singh Mann: देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद करना पंजाब सरकार का फर्ज है।

punjab news

 Chief Minister Bhagwant Singh Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरूवार को ड्यूटी के दौरान शहीदी प्राप्त करने वाले हवलदार जसपाल सिंह के घर पहुंचे और उनके परिवार को शहीद के सम्मान के तौर पर एक करोड़ रुपए का चैक सौंपा। शहीद हवलदार जसपाल सिंह जो 9 महार रेजीमेंट में तैनात थे। शहादत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश सेवा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले शहीद का देश हमेशा कर्जदार रहेगा।

विज्ञापन

शहीद समूची कौम का होता

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के लिए और परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है और इसकी भरपाई किसी भी कीमत पर नहीं की जा सकती परन्तु सरकार ने शहीद के सम्मान के लिए विनम्र सा प्रयास किया है। भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि शहीद केवल एक परिवार या राज्य का नहीं, बल्कि समूची कौम का होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पंजाब का नाम रौशन किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता मुहैया करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि देश के लोग हवलदार जसपाल सिंह के बलिदान के हमेशा ऋणी रहेंगे। शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुये भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने ड्यूटी के दौरान बहादुरी, समर्पण और दिलेरी का प्रदर्शन करके देश और पंजाब का नाम रौशन किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

परिवार की भलाई के लिए

सीएम ने कहा कि  देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता को बरकरार रखने के लिए धरती मां के इन पुत्रों के कीमती योगदान के सम्मान के तौर पर है। देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद करना पंजाब सरकार का फर्ज है। भगवंत मान ने कहा कि शहीद के परिवार को यह वित्तीय सहायता, राज्य सरकार की तरफ से सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई करने के लिए की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ