मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सरकारी दफ्तरों का औचक दौरा जारी, लोगों ने मुख्यमंत्री के काम की सराहना की

Chief Minister Bhagwant Singh Mann Visit To Government Offices: पंजाब ने हमेशा ही हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व किया है और इस बात से कोई भी अंजान नहीं कि देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले 90 फीसदी से अधिक महान देश भक्त पंजाबी थे।

image - 2023-12-14T193127.422

Chief Minister Bhagwant Singh Mann Visit To Government Offices: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी दफ्तरों की औचक जांच की कार्यवाही को जारी रखते हुए गुरूवार को स्थानीय तहसील कॉम्पलैक्स में लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाएं निर्विघ्न मुहैया करवाने के लिए चैकिंग की। मुख्यमंत्री ने शाम को तहसील कॉम्पलैक्स का मुआयना किया और कॉम्पलैक्स में स्थित अलग-अलग दफ्तर की चैकिंग करने के अलावा लोगों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने लोगों को दरपेश समस्याओं के बारे में कहा कि अगर उनको कोई मुश्किल पेश आ रही है तो बिना किसी देरी के तुरंत हल करने को सुनिश्चित किया जाये।

विज्ञापन

लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के काम की, तारीफ

स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री के खुद लोगों में आने के कारण लोगों ने उनका खुलकर स्वागत किया। अपनी सुरक्षा की परवाह किये बिना भगवंत सिंह मान ने भी लोगों से  जोश के साथ मुलाकात की और उनका हाल-चाल पूछा। तहसील कॉम्पलैक्स में मौजूद लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली और लोक कल्याण के लिए किये जा रहे शानदार कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया। इस दौरान भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को 43 सेवाओं को घर-घर मुहैया करवाने के लिए ‘भगवंत मान सरकार, तुहाड़े द्वार’ योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि वह पुराने नेताओं के उलट आम लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए जमीनी स्तर की स्थिति का जायजा लेने के लिए लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं।

विज्ञापन

देश सेवा में सबसे आगे पंजाब के लोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हमेशा ही हर क्षेत्र में देश के लिए आगे खड़ा रहा है। इस बात मे कोई दोराय नही हैं  कि देश के लिए अपनी जानें कुर्बान करने वाले 90 फीसदी से ज्यादा देश भक्त पंजाबी थे। उन्होंने कहा कि जब भी भारत को आंतरिक या बाहरी हमलों की चुनौती का सामना करना पड़ा तो पंजाबियों ने आगे होकर देश का नेतृत्व किया।

विज्ञापन

फंडो के रुकने से राज्य का विकास के रूकने की गलतफहमी

इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने आर.डी.एफ., एन.एच.एम. और अन्य फंडों में राज्य के बनते हिस्से को रोकने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा राज्य के साथ सौतेली मां वाला सलूक किया जा रहा है, जोकि पूरी तरह से गलत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार को बड़ी गलतफहमी है क्योंकि वह समझती है कि फंडों के रुकने से राज्य का विकास रूक जाएगा।

विज्ञापन

अन्य राज्यों के लिए नही हैं पानी

मुख्यमंत्री भगवंत मान  ने कहा कि वह एस.वाई.एल. मुद्दे पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री द्वारा बुलाई गई मीटिंग में जरूर शामिल होंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह मीटिंग में राज्य का मामला दृढ़ता से केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए कोई अतिरिक्त पानी नहीं है और मीटिंग में यह मुद्दा ठोस रूप से पेश किया जायेगा।

विज्ञापन

गलतियां नही हो सकती माफ

मुख्यमंत्री ने  शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को निशाने पर लेकर कहा कि  लोक सभा मैंबर द्वारा राजनीतिक तौर पर माफी मांगने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि गलतियां माफ होती है लेकिन अपराध माफी मांगने के लायक नहीं होते है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बादल परिवार को राज्य और इसके लोगों के विरुद्ध किए गए बड़े गुनाहों के लिए कभी भी माफ नहीं करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बादल परिवार ने अपने निजी हितों की पूर्ति के लिए सत्ता का दुरुपयोग करते हुए राज्य को बर्बादी की तरफ धकेला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ