जालंधर के नकोदर में नव-निर्मित मातृ-शिशु अस्पताल का उद्घाटन, सीएम बोले- पंजाब का माहौल बदला 

Punjab News: सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि आप सरकार आने के बाद पंजाब का माहौल बदल गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 664 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं और 150 अन्य क्लीनिक जल्द ही राज्य के लोगों को समर्पित किए जाएंगे।

Punjab, Bhagwant Singh Mann

भगवंत सिंह मान

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को जालंधर में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। सीएम ने नकोदर में नव-निर्मित मातृ-शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके अलावा माझा और दोआबा के उद्योगपतियों की सुविधा के लिए जालंधर में एक निवेश सुविधा केंद्र बनाए जाने का ऐलान किया। बताया जा रहा है कि यह  सभी परियोजनाएं करीब 283 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होंगी।

पंजाब का माहौल बदल गया है

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि आप सरकार आने के बाद पंजाब का माहौल बदल गया है। पिछले साल जालंधर से चुने गए लोकसभा सदस्य ने लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयास किया और जिले के विकास के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि साल 2022 से राज्य में स्वंय को बड़ा नेता कहने वाले नेताओं को जनता ने राजनीतिक तौर पर गुमनामी में भेज दिया है।

पारंपरिक पार्टियां ईर्ष्या करती है

सीएम ने आगे कहा कि पारंपरिक पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती है क्योंकि वह एक साधारण घर में पैदा हुए थे और लोगों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व और संतोष की बात है कि सरकार के जनहितैषी निर्णयों के कारण प्रदेश के 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो आ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पंजाब में 664 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए है और 150 अन्य क्लीनिक जल्द ही राज्य के लोगों को समर्पित किए जाएंगे।

बजट में नया कर नहीं

सीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में वे राज्य के कुछ बड़े नेताओं को बेनकाब करेंगे। इन नेताओं ने पंजाब की संपत्ति को लूटा है। उनका कहना था कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने किसी जमात से रहित लोकतंत्र की कल्पना की थी। वहीं, सीएम ने आगामी बजट में राज्य की जनता पर कोई नया बोझ नहीं डालने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार ने युवाओं को 40 हजार से ज्यादा नौकरियां दी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ