हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चंडीगढ़ में हुआ 'खेला', AAP के तीन पार्षद BJP में शामिल

AAP Councilors Join BJP: चंडीगढ़ में AAP को बड़ा झटका लगा है। उसके तीन पार्षदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। वे चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। इससे पहले, तीनों पार्षदों ने बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े से मुलाकात की थी। पार्षदों के आने से अब बीजेपी का मेयर चुना जाना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
चंडीगढ़ में AAP को लगा बड़ा झटका, 3 पार्षद बीजेपी में शामिल

Chandigarh Mayor Election Hindi News 3 AAP Councilors Join BJP: चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उसके तीन पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इन तीनों पार्षदों ने बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े से मुलाकात करने के बाद पार्टी जॉइन की। विनोद तांवड़े चंडीगढ़ मेयर चुनाव के प्रभारी भी हैं। पार्षदों को चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी में शामिल कराया।

‘अपना मेयर बनाएगी बीजेपी’

जिन ‘आप’ पार्षदों ने बीजेपी का दामन थामा है, उनमें नेहा मुसावट, गुरचरण काला और पूनम देवी शामिल हैं। इन तीनों के बीजेपी में शामिल होने से I.N.D.I.A गुट को बड़ा झटका लगा है। अब यदि सुप्रीम कोर्ट दोबारा चुनाव कराने का फैसला देता भी है तो बीजेपी को अब अपना मेयर आसानी से बना लेगी।

विज्ञापन

मनोज सोनकर ने दिया इस्तीफा

इससे पहले, रविवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर से इस्तीफा देने के लिए कहा गया, जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस मामले में 19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सोनकर 39 साल के हैं। उनका शराब का कारोबार है। उनके पास कुल 19 लाख रुपये की संपत्ति है।

यह भी पढ़ें: मनोज सोनकर कौन हैं? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले चंडीगढ़ मेयर पद से दिया इस्तीफा

विज्ञापन

30 जनवरी को हुआ था मेयर चुनाव

बता दें कि चंडीगढ़ में 30 जनवरी को मेयर चुनाव हुआ था। इसमें ‘आप’ ने बीजेपी के ऊपर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया था। उसने पीठासीन अधिकारी का एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें वे वोटों को रद्द करते हुए नजर आते हैं। जब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा तो चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने इस पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि हम लोकतंत्र की हत्या करने की अनुमति नहीं दे सकते हैं। हम पूरे मामले से स्तब्ध हैं।

यह भी पढ़ें: क्या I.N.D.I.A में शामिल होंगी मायावती? कांग्रेस ने खोले ‘दरवाजे’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola