Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र पर एक ताजा हमला करते हुए कहा कि देश में जातियों और भाषाओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने से देश में सामान्य माहौल खराब हो गया है। राहुल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पंजाब चरण के दौरान फतेहगढ़ साहिब में समर्थकों की एक सभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेता ने कहा, “वे एक जाति को दूसरी जाति और एक भाषा को दूसरी भाषा के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने देश में सामान्य माहौल को बर्बाद कर दिया है।” उन्होंने कहा कि हमारी भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य नफरत, बेरोजगारी, महंगाई और हिंसा से लड़ना और प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश फैलाना है।
राहुल ने कहा, “हमने महसूस किया कि देश को प्यार, एकता और भाईचारे का एक अलग रास्ता दिखाने की जरूरत है। यही हमें यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित करता है। हम आपके बीच रहेंगे और अगले 10 दिनों में आपसे बातचीत करेंगे।”
और पढ़िए –Global Investors Summit 2023 Live: PM मोदी बोले- विकसित भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश की भूमिका अहम
गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब पर टेका मत्था
इससे पहले बुधवार को कांग्रेस नेता ने गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब का दौरा किया और मत्था टेका। बता दें कि यात्रा 19 जनवरी को अपने अंतिम पड़ाव जम्मू-कश्मीर पहुंचने से पहले आठ दिनों में पंजाब के कई हिस्सों को कवर करेगी।
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना करते हुए पार्टी समर्थक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और राहुल गांधी को अपना समर्थन दिया। कांग्रेस नेता ने मंगलवार को यात्रा के पंजाब में प्रवेश करने के साथ ही अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) का दौरा किया।
और पढ़िए –गृहमंत्री अमित शाह बोले-भारत के ऐतिहासिक स्थानों को प्रेरणास्थल बनाने की यात्रा शुरू
सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल के तिरंगा फहराने के साथ समाप्त होगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
22 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines