भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी खजाने में लगातार कर रही इजाफा, टैक्स कलेक्शन में 56% बढ़ोतरी
Edited By Arpit Pandey

Edited By Arpit Pandey

Punjab News: पंजाब में भगवंत मान सरकार की योजनाओं और नीतियों का फायदा राज्य को लगातार हो रहा है। मान सरकार द्वारा पंजाब के सरकारी खजाने में इजाफा लगातार जारी है। राज्य सरकार के टैक्स कलेक्शन में फिर बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि पिछले साल भी टैक्स कलेक्शन में बढ़ोत्तरी हुई थी। जिसका फायदा राज्य को हो रहा है।
पंजाब की मान सरकार ने पिछले साल जून महीने के मुकाबले चालू साल के जून 2023 तक जीएसटी कलेक्शन 20 प्रतिशत तक बढ़ाया था। जबकि इस बार एक्साइज टैक्स कलेक्शन में 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आबकारी विभाग की टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में फायदा होगा।
बता दें कि पिछले साल जून जून 2022 के 4050.62 करोड़ की जीएसटी कलेक्शन के मुकाबले जून 2023 में हुई 5053.62 करोड़ का हुआ है। जबकि जून 2022 में 1517.85 करोड़ की एक्साइज टैक्स कलेक्शन के मुकाबले जून 2023 में हुई 2362.53 करोड़ का कलेक्शन हुआ है।
बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद लगातार इन योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: