Amritsar: 2 साल के तन्मय का दिमाग तीन गुना बड़े बच्चों जैसा, 155 देशों के झंडे पहचान कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Amritsar, Amritsar Boy Tanmay Narang, Tanmay Identify Flags Of 195 Countries, Tanmay Sets New World Record, Punjab News, Punjab Boy Tanmay,

तन्मय नारंग 100 देशों की करेंसी, दुनिया के अजूबे और मशहूर लोगों के चेहरे पहचानने में भी सक्षम है।

विज्ञापन

Amritsar: अमृतसर में 2 साल का एक ऐसा बच्चा, जिसकी प्रतिभा अद्भुत है। वह 195 देशों के झंडे देखकर उन्हें पहचान लेता है। इसके लिए उसका नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है।

सबसे बड़ी बात यह है कि जब उसकी एंट्री विश्व रिकॉर्ड के लिए भेजी गई थी, तब उसकी उम्र महज 1.8 साल थी। करीब चार महीने के बाद उसका सर्टिफिकेट, मेडल, कैटेलॉग और गिफ्ट परिवार को मिला है।

Advertisment

इस तरह सीखा झंडों को पहचानना

तन्मय नारंग अमृतसर के रंजीत एवेन्यू का रहने वाला है। मां हिना नारंग ने बताया कि तन्मय की बुद्धि विकसित करने के लिए उसे उसी हिसाब से गेम्स लाकर दिए गए थे। इसमें उसने फ्लैग कार्ड गेम में काफी दिलचस्पी दिखाई। इसके लिए हाथ में झंडा लेकर उससे देश का नाम पूछा जाता था। इस तरह उसने 195 देशों के झंडे देखकर ही उनकी पहचान करना सीख लिया।

तन्मय ऐसे बना विश्व रिकॉर्डधारी

मां हिना ने बताया कि एक दिन वे टीकाकरण के लिए डॉक्टर के पास गए और वह तन्मय की प्रतिभा को जानकर चौंक गए। डॉक्टर ने वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने की सलाह दी। नतीजा तन्मय नारंग के पास अब एक विश्व रिकॉर्ड है और उन्होंने कुछ दिन पहले द वर्ल्ड-वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट, मेडल और कैटलॉग प्राप्त किया।

विज्ञापन

तन्मय को 100 देशों की करेंसी भी मालूम

तन्मय नारंग 100 देशों की करेंसी, दुनिया के अजूबे और मशहूर लोगों के चेहरे पहचानने में भी सक्षम है। डॉक्टर ने खुलासा किया है कि तन्मय का दिमाग 6 साल के बच्चे की तरह काम करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ