हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमृतपाल की पत्नी से अमृतसर एयरपोर्ट पर पूछताछ, लंदन भागने की फिराक में थी किरणदीप कौर

विज्ञापन

Kirandeep Kaur: खालिस्तानी नेता और ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को गुरुवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका गया है। कहा जा रहा है कि अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर आज दोपहर डेढ़ बजे की फ्लाइट से लंदन भागने की फिराक में थी।

सूत्रों के मुताबिक, किरणदीप से अब सीमा शुल्क अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। पंजाब पुलिस सूत्रों के मुताबिक किरणदीप यूनाइटेड किंगडम का नागरिक है और यूके का पासपोर्ट होल्डर है। उनके खिलाफ पंजाब या देश में कोई मामला दर्ज नहीं है।

और पढ़िए – दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, जनता हमें वोट तो देना चाहती है लेकिन हमारे संगठन की कमजोरी की वजह से नहीं देती

विज्ञापन

एयरपोर्ट के सूत्रों ने दी ये जानकारी

श्री गुरु राम दास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को दोपहर ढाई बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से बर्मिंघम जाना था। दोपहर 12:20 बजे, उसने इमिग्रेशन काउंटरों को सूचना दी और एक एलओसी विषय होने के कारण इमिग्रेशन ने उसे यात्रा करने की अनुमति नहीं दी और उसे हिरासत में लिया गया।

https://twitter.com/ANI/status/1648949889651572736

विज्ञापन

अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर के ब्रिटेन में रहने के दौरान बब्बर खालसा इंटरनेशनल की सक्रिय सदस्य होने के संबंध में पंजाब पुलिस या केंद्रीय एजेंसियों के पास कोई ठोस सबूत या प्राथमिकी दर्ज नहीं है।

और पढ़िए – 

विज्ञापन

किरणदीप कौर से एहतियातन उसी कानूनी प्रक्रिया के तहत पूछताछ की जा रही है, जिसके तहत फरार आरोपियों के परिवार और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी अमृतपाल सिंह की गतिविधियों के लिए कथित विदेशी फंडिंग के संबंध में मार्च में किरणदीप कौर से पूछताछ की गई थी।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola