---विज्ञापन---

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, जनता हमें वोट तो देना चाहती है लेकिन हमारे संगठन की कमजोरी की वजह से नहीं देती

MP Politics: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी सक्रिए बनी हुई है। कमलनाथ ने प्रदेश में पिछले कुछ चुनावों से लगातार हार रही सीटों की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह को सौंपी है। ऐसे में दिग्विजय सिंह लगातार इन सीटों का दौरा कर रहे हैं। सीहोर जिले के […]

---विज्ञापन---

MP Politics: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी सक्रिए बनी हुई है। कमलनाथ ने प्रदेश में पिछले कुछ चुनावों से लगातार हार रही सीटों की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह को सौंपी है। ऐसे में दिग्विजय सिंह लगातार इन सीटों का दौरा कर रहे हैं। सीहोर जिले के दौरे पर दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया।

जनता हमें वोट देना चाहती है

दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘जनता हमें वोट तो देना चाहती है लेकिन हमारे संगठन की कमजोरी की वजह से नहीं देती है। इस बात को स्वीकार करने में कोई ऐतराज नहीं है। पार्टी का संगठन जैसा होना चाहिए, फिलहाल संगठन वैसा नहीं है। चुनावी अभियान में वोटिंग के दिन भी पोलिंग पर कार्यकर्ताओं की भारी कमी रहती है। यानि जिस प्रकार से हमारी तैयारी होनी चाहिए वैसी तैयारी नहीं है। इसलिए पहले मजबूती से काम करना चाहिए।’

---विज्ञापन---

और पढ़िए – रायपुर: पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आई.एच.एम. में किया 50 सीटर हॉस्टल भवन का शिलान्यास

---विज्ञापन---

2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी

दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘2018 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई थी, लेकिन कुछ लोग बिक गए थे। हां जो गरीब विधायक थे वह तो नहीं बिके लेकिन राजा महाराजा जैसे विधायक बिक गए। जिसके चलते ही प्रदेश में हमारी सरकार चली गई। लेकिन अब जनता फिर परिवर्तन चाहती है, इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।’

और पढ़िए – सूडान में चल रही लड़ाई में फंसा भोपाल का युवा कारोबारी, बहन ने भारत सरकार से लगाई वापसी की गुहार

---विज्ञापन---

हारी सीटों पर दिग्विजय सिंह एक्टिव

बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। उन सीटों पर दिग्विजय सिंह खुद सक्रिए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि प्रदेश में कुछ सीटों पर कांग्रेस पिछले कई चुनावों से लगातार हार रही है। ऐसे में दिग्विजय सिंह को इन सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। दिग्विजय सिंह लगातार जनता के बीच जाकर उनसे फीडबैक ले रहे हैं।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 20, 2023 01:18 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola