Ludhiana-Hindon Flight, लुधियाना: लुधियाना के साहनेवाल स्थित एयरपोर्ट से 2 साल के लंबे अंतराल के बाद शुरू हिंडन की घरेलू उड़ान सुविधा की बजाय दुविधा बन गई। एक तो इसमें मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं और दूसरा यह ज्यादातर रद्द ही रहती है। इसके चलते नाराज यात्रियों ने अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखेकर अपनी परेशानी के से अवगत कराने का मन बनाया है।
-
3 साल का अनुबंध खत्म हो जाने के बाद 31 अगस्त 2020 को बंद कर दी गई थी साहनेवाल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें
-
अब 6 सितंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिखाई थी हरी झंडी, तय शेड्यूल से घंटों रहती है लेट; दूसरी सुविधाएं भी नहीं
बता दें कि साहनेवाल हवाई अड्डे पर घरेलू उड़ानों के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब की कॉन्ग्रेस सरकार ने एक एविएशन कंपनी के साथ 3 साल का अनुबंध किया था। यह अवधि पूरी हो जाने के बाद 31 अगस्त 2020 को यहां घरेलू उड़ानें बंद कर दी गई। राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा समेत इलाके के लोगों की तरफ से विभिन्न मंचों पर अपनी बात रखे जाने के बाद 6 सितंबर को साहनेवाल से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए घरेलू उडृानें फिर से शुरू हो गई। इस सेवा का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया था।
यह भी पढ़ें: ट्रेनिंग पूरी कर 2999 युवाओं ने पहनी पंजाब पुलिस की वर्दी; पासिंग आउट परेड में CM भगवंत मान को दी सलामी
तय कार्यक्रम के अनुसार हिंडन से इस उड़ान का समय सुबह 9:15 बजे का था, जबकि वापसी में सुबह 11:10 बजे यहां से रवाना होकर दोपहर 12:25 बजे हिंडन पहुंचना होता है। दूसरी ओर यह फ्लाइट दिक्कत का कारण बन गई। हाल ही में 2 दिन पहले साहनेवाल (लुधियाना) से हिंडन (गाजियाबाद) का सफर कर चुके नरेश गुप्ता नामक एक शख्स ने बताया कि हिंडन से यह फ्लाइट सुबह 9:15 बजे की बजाय दोपहर 2:30 बजे चली। इसके साथ ही न सिर्फ फ्लाइट में, एयरपोर्ट पर भी सुविधाओं का टोटा है।
नरेश गुप्ता की मानें तो फ्लाइट की हाइट बहुत छोटी है। वहीं, इसमें वाशरूम भी नहीं है। इसके अलावा हर सीट पर गर्मी से बचाव को लेकर हाथ से हवा करने वाले पंखे रखे गए हैं। नरेश ने आमजन की इस परेशानी को प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक पत्र लिखने की बात कही है। उन्होंने मांग की है कि सरकार को इस मसले पर बात करके लोगों की समस्या हल करने की मांग की है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
15 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
19 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
19 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
21 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
22 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines