फिरोजपुर में किश्ती वाला झूला टूटा, 3 बच्चों की मौके पर मौत, गले में रस्सी फंसने से हुआ हादसा

3 Children Died Falling Swing in Firozpur: झूले की राइड के दौरान अचनक पता कौन- सी रस्सी गले में फंसी और 4 बच्चों को झूले से नीचे गिर दिया।

image - 2023-10-15T184138.832

3 Children Died Falling Swing in Firozpur: पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। जिले के सरहदी गांव दुलचीके में उस वक्त मातम छा गया जब झूला झूल रहें तीन बच्चों के साथ हादसा हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

4 बच्चों के लिए काल बना किश्ती वाला झूला

मृतक के भाई कर्णदीप सिंह ने बताया कि वो और उसका भाई अमदीप कालू गांव में लगा मेला देखने के लिए गए थे। मेले में उसका भाई किश्ती वाले झूले में झूलने के लिए चला गया। झूले वाले ने झूले में उसकी क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठा रखा था। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि झूले की गति बहुत ही तेज थी। झूले की राइड के दौरान अचनक पता कौन- सी रस्सी गले में फंसी और 4 बच्चों को झूले से नीचे गिर दिया।

विज्ञापन

परिवार में छाया मातम

मृतक के भाई ने आगे बताया कि अमनदीप सिंह झूले के प्लेटफार्म पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अमनदीप सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्णदीप सिंह ने बताया कि अमनदीप सिंह के अलावा 2 और बच्चे थे जिनकी मौत हो गई, लेकिन वह कहां के है इसके बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। अमनदीप सिंह की उम्र सिर्फ 16 साल थी, और वो गांव कालूवाला का रहने वाला था। अमनदीप सिंह की मौत की खबर से पूरे परिवार में शौक की लहर छाई हुई है।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस 

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद झूले का मालिक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मेला को बंद करवा दिया गया। पुलिस इस हादसे की हर एंगल से जांच कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ