1993 Delhi Bomb Blast Convict Davinder Pal Bhullar, अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर आई है। यहां उम्रकैद की सजा काट रहे 1993 के दिल्ली धमाके के दोषी दविंदर पाल सिंह भुल्लर की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। इसी के चलते उसे 8 हफ्ते की पैरोल दी गई है। फिलहाल दिल्ली धमाके का दोषी दविंदर पाल सिंह भुल्लर अमृतसर के स्वामी विवेकानंद नशामुक्ति केंद्र में रखा गया है। उधर, इससे एक दिन पहले शुक्रवार को ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी शमशेर सिंह को भी जेल से आजादी मिली है।
-
11 सितंबर 1993 को दिल्ली के रायसीना रोड पर युवा कांग्रेस के मुख्यालय के पास बम धमाके में 9 लोगों की मौत हुई थी तो 30 अन्य घायल हुए थे
-
2011 में फांसी की सजा हुई थी अमृतसर के दविंदर पाल सिंह भुल्लर काे, 2014 में उम्रकैद में बदली और फिर 2015 में तिहाड़ से अमृतसर जेल कर दिया गया शिफ्ट
बता देना जरूरी है कि 11 सितंबर 1993 को दिल्ली के रायसीना रोड पर युवा कांग्रेस के मुख्यालय के पास एक बम धमाका हुआ था। उस घटना में नौ लोग मारे गए थे, वहीं 30 अन्य घायल भी हुए थे। धमाके के लिए जिम्मेदार मानते हुए पंजाब के अमृतसर जिले के गांव दयालपुर निवासी दविंदर पाल सिंह भुल्लर को 2011 में सजा-ए-मौत (फांसी) का हुक्म दिया गया था। बाद में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और अन्य सिख संगठनों के प्रयासों के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई में देरी और स्वास्थ्य कारणों के चलते भुल्लर की फांसी को 2014 में उम्रकैद में बदल दिया गया। पहले वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से एक विशेष व्यवस्था के तहत 2015 में उसे अमृतसर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। तब से यह वहीं सजा काट रहा है।
यह भी पढ़ें: UNGA में भारत ने पाकिस्तान को बताया ‘आदतन अपराधी’, कहा- जम्मू कश्मीर और लद्दाख हमारा अभिन्न अंग
समयपूर्व रिहाई के लिए चल रहा है कोर्ट में मामला
उधर, दविंदर पाल सिंह भुल्लर उन 8 सिख बंदियों में से एक है, जिन्हें श्री गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष छूट देने का फैसला देश की सरकार कर चुकी है। इसकी जानकारी 29 सितंबर 2019 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में दी थी। केंद्र ने दिल्ली के मुख्य सचिव को भुल्लर की रिहाई के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, लेकिन दिल्ली सरकार के सजा समीक्षा बोर्ड ने दविंदर पाल सिंह भुल्लर की समयपूर्व रिहाई पर कोई निर्णय नहीं लिया। उसने प्री-मैच्योर रिहाई के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है।
पैरोल के दौरान यहां रहेगा सजायाफ्ता भुल्लर
हालांकि दविंदर पाल सिंह भुल्लर की समयपूर्व रिहाई पर तो अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते फिलहाल उसे 21 सितंबर से 17 नवंबर तक की 8 हफ्ते की पैरोल कोर्ट ने दे दी है। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद जेल से बाहर आ चुका कथित आतंकवादी दविंदर पाल सिंह भुल्लर कड़ी सुरक्षा के बीच अमृतसर के स्वामी विवेकानन्द नशामुक्ति केंद्र में उपचाराधीन है। माना जा रहा है कि यहां से छु़ट्टी मिलने के बाद भुल्लर पैरोल पूरी होने तक अमृतसर के रणजीत एवेन्यू में सी ब्लॉक स्थित अपने घर पर ही रहेगा।
मनिंदरजीत सिंह बिट्टा को निशाना बनाकर किया गया था ब्लास्ट
जांच में पता चला कि यह युवा कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन संयोग से बिट्टा बच गए थे। राजनीति छोड़ चुके मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मौजूदा स्थिति में अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष हैं। वह कारगिल युद्ध और संसद पर हुए हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की देखभाल का जिम्मा उठाए हुए हैं। इससे पहले वह युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंजाब में बेअंत सिंह की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। शहीद-ए-आजम भगत सिंह से प्रभावित मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने 9 मई 1992 में अमृतसर में एक बम धमाके में बिट्टा ने अपना एक पैर खो दिया था। बड़ी बात यह है कि उस घटना में 13 लोग मारे गए थे। इसके बाद नई दिल्ली में एक जानलेवा हमले में बिट्टा बाल-बाल बच गए, वहीं उनके बॉडीगार्ड की मौत हो गई थी।
<
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
56 mins agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
10 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
14 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines