चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट ने राज्य सरकार के हक में विश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 16वीं पंजाब विधानसभा का तीसरा विशेष सैशन 22 सितम्बर, 2022 (गुरूवार) को बुलाने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

इस सम्बन्धी फैसला मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन पंजाब सिवल सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में मंत्री समूह की मीटिंग के दौरान लिया गया।

विज्ञापन

कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट ने भारत के संविधान की धारा 174 (1) अधीन सदन का विशेष सैशन बुलाने के लिए पंजाब के राज्यपाल को सिफ़ारिश करने की मंजूरी दे दी।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि सैशन प्रातः काल 11 बजे दिवंगत शख़्सियतों को श्रद्धांजलि भेंट करने के साथ शुरू होगा, जिसके बाद राज्य सरकार के पक्ष में विश्वास पेश किया जायेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ