उत्तराखंड के ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के बाद अब आपको बजरंग सेतु भी जल्द ही नजर आएगा. सेतु का निर्माण लगभग पूरा हो गया है. उम्मीद है कि जनवरी 2026 तक इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. सेतु पर आखिरी दौर का काम जारी है. 132 मीटर लंबे इस ब्रिज को बनाने में करीब 68 करोड़ रुपये का खर्चा आया है. इस पुल की सबसे बड़ी खासियत है इसका ग्लास डेस्क. इस पर चलते वक्त पर्यटकों को अलग ही आनंद आएगा.
ये भी पढ़ें: बर्फबारी का इंतजार खत्म… नए साल पर उत्तराखंड, हिमाचल में होगा स्नोफॉल, मौसम विभाग ने जारी की तारीखें
क्या है पुल की खासियत?
ऋषिकेश में बने लक्ष्मण झूले ने हमेशा से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसे 1929 में तैयार किया गया था.लेकिन वक्त के साथ इसकी हालत जर्जर होने लगी है और 2019 में इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया. अब इसकी जगह बजरंग झूला लेने जा रहा है. गंगा पर बने बजरंग सेतु की बहुत सी खासियत होंगी. PWD अधिकारियों के मुताबिक इसका डिजाइन सस्पेंशन ब्रिज की तर्ज पर बनाया गया है. सेतु पर ग्लास डेक लगाया गया है, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगा. फिलहाल पुल पर फाइबर रिइन्फोर्स्ड पॉलिमर (FRP) का काम जारी है. बजरंग पुल पर करीब 2400 वर्ग मीटर में FRP का काम किया जाएगा, जिसमें से 1200 वर्ग मीटर कवर हो चुका है.
टिहरी और पौड़ी को जोड़ेगा ये पुल
बजरंग सेतु टिहरी और पौड़ी दोनों जिलों को एक दूसरे से जोड़ता है. पुल को और आकर्षक बनाने के लिए सजावट का काम भी जारी है, चारों तरफ रंग बिरंगी लाइट्स लगाई जा रही हैं. जनता की सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा गया है. पुल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. बजरंग सेतु को उत्तराखंड का पहला मॉडर्न ग्लास सस्पेंशन ब्रिज माना जा रहा है. इसके खुलने से लोगों को आने जाने में सुविधा मिलेगी, साथ ही नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर ऋषिकेश की इमेज मजबूत होगी.
ये भी पढ़ें: नए साल में ‘खुशियों का महाजाम’, शिमला से नैनीताल तक फूला पहाड़ों का दम, हिमाचल में 2.5 लाख वाहनों की एंट्री
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
30 mins agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
46 mins agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 hr agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 hr agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 hr agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 hr agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 hr agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines