नए साल में 'खुशियों का महाजाम', शिमला से नैनीताल तक फूला पहाड़ों का दम, हिमाचल में 2.5 लाख वाहनों की एंट्री

देशभर में नए साल को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोग नए साल का आनंद लेने पहाड़ों पर निकल गए हैं। पहाड़ों पर भीड़ होने की वजह से हर जगह बस जाम की जाम हो गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

CROWD (1)

नया साल आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। कार्पोरेट में छुट्टियों का दौर शुरू हो गया है। नए साल का स्वागत करने लोग अपने पसंदीदा जगह यानी पहाड़ों के लिए निकल गए हैं। घूमने की कई जगह सामने आईं लेकिन वह ट्रेंड की तरह उनकी लोकप्रियता खत्म हो गई लेकिन सदाबहार की तरफ घूमने के लिए पहाड़ आज भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।

विज्ञापन

हर बार की तरह इस बार भी कई राज्यों से लोग नए साल का जश्न मनाने पहाड़ों पर चले गए। इससे नए साल की खुशियों पर जाम की नजर लग गई। हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक पहाड़ों तक वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। घंटों लोग जाम में फंस रहे हैं। अकेले शिमला में 50 हजार वाहनों की एंट्री हुई है। उधर, नैनीताल, कैंची धाम, मुक्तेश्वर में भी वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सैलानियों से गुलजार हो गया है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर भारी तादाद में सैलानी हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सैलानियों की भीड़ के कारण यहां लगातार ट्रैफिक जाम लग रहा है जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर शिमला और सोलन में ट्रैफिक जाम के बाद सड़कों पर वाहन रेंगते हुये नजर आ रहे है। यहां वीकेंड और न्यू ईयर के दौरान पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

आपको बता दें एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक सप्ताह के दौरान अकेले शिमला शहर में 54 हजार से अधिक टूरिस्ट व्हीकल की एंट्री हुई है। इन वाहनों से ढाई लाख से ज्यादा पर्यटक शिमला, कुफरी, नारकंडा, फागू, शिलारू, मशोबरा और नालदेहरा जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंचे है।

वहीं बात मनाली की करें तो 9527 वॉल्वो बसें और छोटे टूरिस्ट वाहन मनाली शहर में एंटर हुए। अनुमान के मुताबिक, करीब एक लाख टूरिस्ट मनाली पहुंचे है। वीकेंड और न्यू ईयर के दौरान इस संख्या में भारी इजाफा होने का भी अनुमान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ