Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। इस बीच स्वराज पार्टी के नेता योगेंद्र यादव भी अकोला पहुंचे, जहां उनपर हमला किया गया। भीड़ ने चारों ओर से घेरकर योगेंद्र यादव के साथ धक्कामुक्की की। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
स्वराज पार्टी के नेता योगेंद्र यादव सोमवार को महाराष्ट्र चुनाव की तैयारी के लिए अकोला पहुंचे, जहां प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाडी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्रता की। उनकी सभा में वंचित बहुजन आघाडी के कार्यकर्ता घुस गए और उनको चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और जैसे-तैसे कर योगेंद्र यादव को सुरक्षित बाहर निकाला।
यह भी पढे़ं : Video: महाराष्ट्र में क्या चल रहा खेल? संजय राउत ने BJP-चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप
भीड़ ने की मारपीट
कार्यकर्ताओं की भीड़ ने योगेंद्र यादव के कपड़े खींचे और उनके साथ धक्कामुक्की की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मारने के लिए कुर्सी भी उठाई और सभा में तोड़फोड़ की, जिससे कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल फैल गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने योगेंद्र यादव के साथ मारपीट भी की।
वंचित बहुजन आघाडी के कार्यकर्ताओं ने किया हमला
इसे लेकर योगेंद्र यादव ने कहा कि वे किसी को नहीं जानते हैं, लेकिन स्थानीय साथियों ने 24 नाम लिए हैं। वे वंचित बहुजन आघाडी के लोग हैं। उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने पूछा कि वे लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं तो एक आदमी ने बताया कि साहब का आदेश था, साहब कौन हैं, वे नहीं जानते। लेकिन अगर वंचित बहुजन आघाडी के लोगों ने ऐसा किया है तो उन्हें बहुत आश्चर्य हुआ है। योगेंद्र यादव बहुत छोटा आदमी है।
यह भी पढे़ं : Maharashtra: पूर्व CM की बेटी को टिकट, 13 महिलाएं, 10 SC/ST; जानें BJP की पहली लिस्ट की 5 बड़ी बातें
यह हमला बाबा साहब के संविधान पर किया गया : योगेंद्र यादव
उन्होंने आगे कहा कि उन लोगों ने उस पर हमला नहीं किया, बल्कि बाबा साहब के संविधान पर हमला किया है। उस लोकतंत्र पर हमला किया है, जिसकी वो लोग दिन-रात बात करते रहते हैं और उन्होंने अपने नेता प्रकाश आंबेडकर को शर्मिंदा किया है। इसमें कोई शक नहीं है कि प्रकाश आंबेडकर की सोच और उनकी सोच अलग है, लेकिन मतभेद के कारण ऐसा हमला किया जाएगा, यह उनकी कल्पना से परे है। वह कम से कम प्रकाश आंबेडकर को ऐसा व्यक्ति नहीं मानते जो इस तरह की हरकत कर सके।
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
14 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
15 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
19 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines