Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Sanjay Raut On Election Commission-BJP : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियों में सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस बीच संजय राउत ने भाजपा और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।
शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और उनके साथी चुनाव हारने जा रहे हैं। चुनाव आयोग की मदद से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है। लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को सपोर्ट करने वाले वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाया जा रहे हैं और उसकी जगह पर बोगस वोटर के नाम डाले जा रहे हैं। यह खेल हर विधानसभा क्षेत्र में चल रहा है। इस मुद्दे को सिर्फ देश में नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठाएंगे। वे लोग लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.