'कुणाल ने गलत नहीं कहा, जो गद्दार हैं वो गद्दार हैं...', उद्धव ठाकरे का बयान आया सामने

कुणाल कामरा मामले में नया अपडेट सामने आया है। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस मामले पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो गद्दार है, वो गद्दार है।

uddhav thackeray on kunal kamra traitor remark

uddhav thackeray

विज्ञापन

कुणाल कामरा मामले में अब उद्धव ठाकरे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता कि कुणाल कामरा ने कुछ गलत कहा है। गाने में कोई कमी नहीं है। जो गद्दार है वो गद्दार हैं। उधर बीएमसी के अधिकारी कुणाल के मुंबई हैबिबेट स्टूडियो पहुंच गई है। इसी स्टूडियो में कामरा ने विवादित शो किया था। जिसमें डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की गई थी। बता दें कि अपनी टिप्पणियों से लोगों को हंसाने वाले कुणाल कामरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने बाॅलीवुड के गीत दिल तो पागल है के गीत पर पैरोडी साॅन्ग बनाया था। इसके जरिए उन्होंने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कमेंट किए थे।

अजित पवार ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी कामरा का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि कुणाल कामरा पर केस क्यों दर्ज किया जाए? अगर ऐसा होता है तो फिर पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह पर भी रोज मामले दर्ज होंगे। एकनाथ शिंदे के खिलाफ विधानपरिषद में दिए भाषण को लेकर भी मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं इस मामले पर अजित पवार ने कहा कि किसी को भी कानून और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए। संविधान ने सभी को बोलने का अधिकार दिया है, लेकिन जो अधिकार में है वहीं बोलना चाहिए।

Advertisment

गौरतलब है कि वीडियो के वायरल होते ही शिवसेना शिंदे गुट के नेता उग्र हो गए थे। उन्होंने कहा कि वीडियो के सामने आते ही शिवसैनिक नाराज हो गए और उन्होंने मुंबई के खार इलाके में स्थित स्टूडियो और होटल में तोड़फोड़ की। इस बीच कुणाल कामरा पर शिवसेना विधायक और मंत्री प्रताप सरनाईक ने एमआईडीसी थाने में मामला दर्ज कराया है। इसके पहले विधायक मुराजी पटेल ने भी शिकायत दी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ