---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

‘कुणाल कामरा पर FIR तो मोदी-शाह पर क्यों नहीं’; एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी मामले में क्या बोले संजय राउत?

कुनाल कामरा की टिप्पणी मामले में संजय राउत का बयान सामने आया है। कुनाल कामरा के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना साधा है। आइए जानते हैं कि संजय राउत क्या कह रहे हैं?

---विज्ञापन---

कॉमेडियन कुनाल कामरा की महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मामले में लगातार प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही है। ताजा प्रतिक्रिया शिवसेना UBT के नेता संजय राउत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कुणाल कामरा पर केस क्यों दर्ज किया जाए? फिर तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी रोज मामले दर्ज होंगे। अगर ऐसा है तो एकनाथ शिंदे के विधान परिषद में दिए गए भाषण को लेकर उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहने पर क्या बोले उनके वंशज? जानें कौन हैं और क्या है भाजपा से कनेक्शन

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र को कमजोर गृहमंत्री मिला

संजय राउत ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने देश को पुलिस स्टेट बना दिया है, यानी एक ऐसा राज्य जहां पुलिस के दबाव में शासन होता है, लेकिन महाराष्ट्र इसका अपवाद है। महाराष्ट्र में गुंडाराज है। पूरे राज्य को नीलाम करने की कोशिश की जा रही है। कुणाल कामरा ने हमारी भी राजनीतिक व्यंग्यात्मक आलोचना की है। 50-60 लोग जाते हैं और स्टूडियो में तोड़-फोड़ कर देते हैं।

यह इस बात का संकेत है कि महाराष्ट्र को एक कमजोर गृहमंत्री मिला है। फडणवीस को गृहमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए। एक ब्रॉडकास्ट स्टूडियो को तहस-नहस कर दिया गया, पुलिस क्या कर रही थी? क्या महाराष्ट्र में आपातकाल लागू कर दिया गया है? नागपुर में दंगाइयों से नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी, ऐसा फडणवीस कहते हैं तो क्या इन दंगाइयों से भी भरपाई ली जाएगी या नहीं?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘बदनाम करने की गहरी साजिश’; नीतीश कुमार की इफ्तार के बहिष्कार पर बोले अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री

पुलिस वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए

संजय राउत ने कहा कि गाने में किसी का नाम नहीं लिया गया था। मुंबई पुलिस आयुक्त को इस घटना के लिए ट्रांसफर कर देना चाहिए। पूरा षड्यंत्र डेढ़-2 घंटे पहले से ही रचा गया था, तब पुलिस क्या कर रही थी? उस पुलिस स्टेशन के ACP और सीनियर अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था को बदनाम किया जा रहा है। धमकी देने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। राजनीति में नेताओं को अपने ऊपर की जाने वाली व्यंग्यात्मक टिप्पणियों को सहन करना चाहिए।

---विज्ञापन---

अगर फडणवीस को अपनी प्रतिष्ठा बचानी है तो दंगाइयों पर कार्रवाई करनी होगी। जो हो रहा है, वह विधायिका के अंदर चल रहे घटनाक्रम से भी ज्यादा भयावह है। हमला करने वालों ने प्रशांत कोरटकर पर हमला क्यों नहीं किया? यह कायरता है। शिवाजी महाराज का अपमान किया गया है। अगर ऐसा है तो प्रशांत कोरटकर पर हमला करो, पूरा महाराष्ट्र तुम्हारे साथ खड़ा रहेगा। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की भी दाढ़ी है।

First published on: Mar 24, 2025 11:36 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola