Tunisha Sharma Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मां वतिना शर्मा ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि शीजान खान मेरी बेटी तुनिशा शर्मा को धोखा दे रहा था। उन्होंने कहा कि मैं तब तक चुप नहीं बैठूंगी, जब तक शीजान को सजा नहीं मिल जाती। उन्होंने कहा कि शीजान मेरी बेटी को हादसे के बाद कमरे से ले गया लेकिन एम्बुलेंस को फोन नहीं किया। यह मर्डर भी हो सकता है।
तुनिशा की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी बेटी ने मुझे बताया था कि शीजान सेट पर ड्रग्स का सेवन करता था। उन्होंने कहा कि शीजान ने मेरी बेटी को इस्लाम धर्म का पालन करने के लिए मजबूर किया। शीजान ने हिजाब पहनने के लिए भी मजबूर किया था।
और पढ़िए –प्रधानमंत्री की मां के निधन पर अमित शाह, जेपी नड्डा, CM योगी, स्मृति ईरानी ने जताया दुख
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, वनिता शर्मा ने कहा कि मैं तब तक चुप नहीं बैठूंगी जब तक शीजान को सजा नहीं मिल जाती। उन्होंने कहा कि तुनिशा ने एक बार अपना फोन चेक किया और पाया कि शीजान उसे धोखा दे रहा है। तुनिशा ने जब शीजान से इस बारे में पूछताछ की तो उसने मेरी बेटी को थप्पड़ मार दिया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी चली गई, अब मैं अकेली हूं।
और पढ़िए –PM Modi Mother: पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस
24 दिसंबर को तुनिशा ने की थी आत्महत्या
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को मुंबई में सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में उनके प्रेमी शीजान खान को गिरफ्तार किया है। तुनिशा शर्मा का मुंबई के भायंदर पूर्व में घोदेव श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
और पढ़िए –कैसी है पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत? अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन
25 दिसंबर को जेजे अस्पताल में तुनिशा शर्मा का पोस्टमॉर्टम किया गया था। ANI के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी मौत की वजह हैंगिंग है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) चंद्रकांत जाधव ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से तुनिशा की मौत का कारण फांसी बताया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
3 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoमौत के 4 साल बाद फ्रीजर में रखी लाश, परिवार को जिंदा होने की उम्मीद
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines