---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

‘केतन अग्रवाल से नहीं करनी थी शादी’, पुणे हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कबूल किया जुर्म

पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड में उसकी मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. सिया को केतन अग्रवाल से शादी नहीं करनी थी. महाराष्ट्र के ऐतिहासिक लोहागढ़ किले में ट्रेकिंग के दौरान हुई 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं.

---विज्ञापन---

पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड में उसकी मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. सिया को केतन अग्रवाल से शादी नहीं करनी थी. महाराष्ट्र के ऐतिहासिक लोहागढ़ किले में ट्रेकिंग के दौरान हुई 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. इस खुलासे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.

केतन की मौत को शुरुआत में एक दुखद हादसा माना जा रहा था. लेकिन असल में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने उसकी हत्या की साजिश रची थी. यह वारदात बीती 18 जून को हुई थी, जब केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ पुणे के पास लोहागढ़ किले में ट्रेकिंग के लिए गया था. वहां सिया और उसके प्रेमी चेतन ने मिलकर केतन को एक गहरी खाई में धक्का दे दिया.

---विज्ञापन---

कैसे हुआ मर्डर मिस्ट्री का खुलासा?

इस पूरी साजिश का ताना-बाना केतन की मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) ने मिलकर बुना था. लेकिन शातिर दिमाग होने के बावजूद, दोनों से कुछ ऐसी कड़ियां छूट गईं जिसने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. इस पूरे मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में लोहागढ़ किले के टिकट काउंटर पर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज ने सबसे अहम भूमिका निभाई. पुलिस जब फुटेज खंगाल रही थी, तो उन्हें केतन और सिया के पीछे कुछ ही दूरी पर एक संदिग्ध युवक चलता दिखाई दिया.

  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
  • पुणे ग्रामीण के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया हमारी टीम ने केतन के व्यक्तिगत रिश्तों और पैसों के लेनदेन समेत कई पहलुओं पर बारीक जांच की.
  • इस दौरान पता चला कि सिया गोयल का पुणे के कोंढवा निवासी 22 वर्षीय चेतन बाबूलाल चौधरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. सिया यह शादी नहीं करना चाहती थी और केतन को अपने रास्ते का कांटा मानती थी.
  • इसी वजह से दोनों ने केतन की हत्या की योजना बनाई.
  • योजना के तहत सिया घूमने के बहाने केतन को लोहागढ़ किले ले गई और वहां पहले से मौजूद चेतन के साथ मिलकर उसे खाई में धकेल दिया.

33 डिग्री सेल्सियस में पहन रखी थी युवक नुे हुडी

हैरान करने वाली बात यह है कि 18 जून को वहां का तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन उस युवक ने शॉर्ट्स के साथ एक मोटी हुडी पहन रखी थी. उसने हुडी की कैप को आगे तक खींचा हुआ था ताकि चेहरा न दिखे और उसके ऊपर हेडफोन लगा रखा था. इतनी भीषण गर्मी में किसी का हुडी पहनना पुलिस को खटका. एक अन्य फुटेज में दिखा कि जैसे ही सिया ने पीछे मुड़कर देखा, हुडी वाले युवक ने तुरंत नीचे बैठने की कोशिश की. यहीं से पुलिस का शक गहरा गया.

---विज्ञापन---

15 दिन में 4 बार किला जाने की अजीब जिद

केतन की बहन संजना और परिवार से पूछताछ में पता चला कि फरवरी में सगाई होने के बाद से ही सिया अचानक केतन पर लोहागढ़ किला चलने का अजीब दबाव बनाने लगी थी. वह सिर्फ 15 दिनों के भीतर केतन को 4 बार किला ले जाने की कोशिश कर चुकी थी.

यह भी पढ़ें- खाई में मौत और प्रेमी की मौजूदगी…, राजा-सोनम रघुवंशी केस से कितनी मिलती है केतन-सिया की कहानी?

---विज्ञापन---

31 मई: सिया पहली बार केतन को लोहागढ़ लेकर गई

4 जून: उसने दोबारा जाने की जिद की, लेकिन केतन की मां ने मना कर दिया.

---विज्ञापन---

14 जून (पहला प्रयास): सिया केतन को लेकर किला पहुंची. वहां उसने केतन को पहाड़ी से नीचे धकेलने की कोशिश की, लेकिन केतन ने सूझबूझ से एक झाड़ी पकड़ ली और बच गया. जब केतन ने पूछा कि धक्का क्यों दिया, तो सिया ने वहां सांप होने का झूठा ड्रामा रच दिया और कहा कि वह उसे सांप से बचा रही थी.

18 जून (मर्डर का दिन): वह दोबारा केतन को ले गई और इस बार अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 24, 2026 01:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola